दवा कंपनी सनफार्मा 1,700 करोड़ रुपए के शेयर बायबैक करेगी। बता दें कि अधिकतम बायबैक प्राइस 425 रुपए होगा।
नई दिल्ली: दवा कंपनी सनफार्मा 1,700 करोड़ रुपए के शेयर बायबैक करेगी। बता दें कि अधिकतम बायबैक प्राइस 425 रुपए होगा। सन फार्मा के बोर्ड आफ डायरेक्टर ने इस बाय बैक को अपनी मंजूरी दे दी है। बाय बैक के तहत कंपनी शेयर धारकों से 4 करोड़ शेयर 425 रुपये के भाव पर खरीदेगी। यह मौजूदा भाव से 15.48 फीसदी ज्यादा भाव है। बता दें कि सोमवार को कंपनी का शेयर 368.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। फिलहाल निवेशकों के पास शेयर में 15 फीसदी का मुनाफा कमाने का मौका है।

शेयर करीब 7 फीसदी मजबूत होकर 395 रुपये
कंपनी बोर्ड द्वारा बाय बैक के एलान के बाद सनफार्मा के शेयरों में करीब 7 फीसदी तेजी आ गई है। शेयर करीब 7 फीसदी मजबूत होकर 395 रुपये के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाय बैक के तहत 4 करोड़ शेयरों की खरीद होगी। यह कंपनी के कुल शेयर का 1.67 फीसदी हिस्सा होगा। एक्सपर्ट का मानना है कि शेयरों में पिछले 1 साल के दौरान 100 रुपये तक की गिरावट आ चुकी है। ऐसे में बाय बैक के जरिए कंपनी शेयर धारकों को राहत दे रही है।
सनफार्मा का दिसंबर तिमाही में 26 फीसदी घटा था मुनाफा
दिसंबर तिमाही में सनफार्मा का मुनाफा 26.43 फीसदी घट गया था। इस दौरान कंपनी को करीब 914 करोड़ रुपये का कंसो मुनाफा हुआ था। वहीं, एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 1242 करोड़ रुपये का रहा था। कंपनी द्वारा खर्च में बढ़ोत्तरी की वजह से मुनाफा प्रभावित हुआ। वहीं, दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 8,038.65 करोड़ रहा, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 7,656.71 करोड़ रुपये रहा था।
क्या होता है बायबैक ?
कोई कंपनी जब शेयरधारकों से अपने ही शेयर खरीदती है तो इसे बायबैक कहते हैं। कंपनियां कई वजहों से इसका फैसला लेती हैं। सबसे बड़ी वजह कंपनी की बैलेंसशीट में अतिरिक्त नकदी का होना है। शेयर बायबैक के जरिए कंपनियां अतिरिक्त नकदी का इस्तेमाल करती हैं। सबसे पहले कंपनी का बोर्ड शेयर बायबैक के प्रस्ताव को मंजूरी देता है। इसके बाद कंपनी बायबैक के लिए कार्यक्रम का ऐलान करती है। इसमें रिकॉर्ड डेट और बायबैक की अवधि का जिक्र होता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications