नई दिल्ली। एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) मामले में देश की सुप्रीम कोर्ट ने टेलिकॉम कंपनियों को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने एजीआर बकाया चुकाने के लिए अब कंपनियों को 10 साल का समय दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि टेलिकॉम कंपनियों को बकाया राशि का 10 फीसदी एडवांस में चुकाना होगा। इसके बाद हर साल समय पर बकाया किस्तों में चुकाना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए 7 फरवरी की समय तय की है। टेलीकाम कंपनियों को हर साल इसी तारीख पर बकाया पैसा चुकाना होगा। वहीं अगर यह पैसा टेलीकाम कंपनियां समय पर नहीं चुकाती हैं तो उनकों इस पर ब्याज देना होगा।

टेलीकॉम सेक्टर पर एजीआर का करीब 1.69 लाख करोड़ रुपये बकाया
माना जा रहा है कि टेलीकॉम कंपनियों पर एजीआर का करकीब 1.69 लाख करोड़ रुपये बकाया है। इसमें अभी तक टेलीकॉम कंपनियों ने 30,254 करोड़ रुपये ही दिया है। वहीं टेलिकॉम कंपनियों ने बचे एजीआर को चुकाने के लिए 15 साल का समय मांग रही थीं, लेकिन अब उनको 10 साल का समय दिया गया है।
पेमेंट डिफाल्ट पर क्या कहा कोर्ट ने
सुप्रीम कोर्ट ने पेमेंट डिफाल्ट पर कहा है कि अगर कंपनियां 10 साल के दौरान पेमेंट पर डिफॉल्ट करती हैं, तो ब्याज और जुर्माना देना होगा। इसके अलावा टेलिकॉम कंपनियों को एजीआर बकाया रकम चुकाने का हलफनामा भी सुप्रीम कोर्ट में जमा कराना होगा।
कंपनी के हिसाब से एजीआर
एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) दूरसंचार विभाग की तरफ से टेलीकॉम कंपनियों से लिया जाने वाला यूजेज चार्ज और लाइसेंसिग फीस होता है। एयरटेल पर 35 हजार करोड़ रुपये, वोडाफोन आइडिया पर 53 हजार करोड़ रुपये और टाटा टेलीसर्विसेज पर करीब 14 हजार करोड़ रुपये का बकाया है।
यह भी पढ़ें : SSY स्कीम : खोले खाता, बेटी को मिल जाएगा 60 लाख रुपये
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications