नई दिल्ली, मार्च 23। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने "शेयर योर स्माइल सेविंग्स अकाउंट" और "नेक्स्ट जेन सेविंग्स अकाउंट" नामक दो नए बचत खातों की शुरुआत की है। शेयर योर स्माइल सेविंग्स अकाउंट एक शून्य-शेष बचत खाता है जिसे आपके प्राथमिक सूर्योदय बैंक बचत खाते और/या मल्टीपल फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट्स से जोड़ा जा सकता है। बैंक ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि "शेयर योर स्माइल सेविंग्स अकाउंट एक विशेष खाता है, जो सामाजिक कारणों के लिए दान करके लाखों लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए आपकी इच्छा को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। दूसरी ओर, नेक्स्ट जेन सेविंग्स अकाउंट भी एक जीरो-बैलेंस खाता है, जिसके कई फायदे हैं।
नेक्स्ट जेन सेविंग्स अकाउंट
10 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम आयु के लोग नेक्स्ट जेन सेविंग्स अकाउंट खोलने के पात्र हैं। यह जीरो बैलेंस बचत खाता मासिक ब्याज क्रेडिट, अपना खुद का खाता नंबर चुनने का विकल्प, ऑफ़र और छूट की एक रेंज के साथ एक आजीवन मुफ्त डेबिट कार्ड के साथ आता है। साथ ही साथ मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग सुविधाओं सहित कई सुविधाएँ प्रदान करता है।
रुपे क्लासिक डेबिट कार्ड
इस खाते पर रुपे क्लासिक डेबिट कार्ड मिलेगा, जिस पर 3,000 रुपये की दैनिक एटीएम लेनदेन ट्रांजेक्शन और 2,000 रुपये की दैनिक पीओएस और ई-कॉमर्स लेनदेन लिमिट होगी। आवश्यक केवाईसी दस्तावेज, जैसे जन्म तिथि का प्रमाण (डीओबी), पते का प्रमाण, आईडी प्रमाण, अभिभावक का पैन कार्ड या फॉर्म 60, और हालिया पासपोर्ट आकार की तस्वीर जमा करके खाता ऑनलाइन खोला जा सकता है।
शेयर योर स्माइल सेविंग्स अकाउंट
यह खाता तीन सरल चरणों में काम करता है। पहला, व्यक्ति एक या दो सामाजिक कारणों का चयन करें जो उसके लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं, और फिर ब्याज (उसे एफडी आदि से मिले) का योगदान ऑटोमैटिक रूप से उसके स्माइल सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा। वे कितना योगदान करना चाहता है ये इसके लिए एक प्रतिशत चुनें जो कि अपने आप मासिक 10% से 100% तक हो सकती है। एक अवधि भी चुनें जो कि तिमाही, छमाही या वार्षिक हो सकती है। ये पैसा स्माइल खाते से चुने गए कारणों के अनुसार गैर सरकारी संगठनों को पहुंच जाएगा। यह खाता नए और मौजूदा ग्राहक दोनों के लिए हैं।
चेक करें ब्याज दरें
- 1 लाख रुपये तक : 4.00 फीसदी
- 1 लाख रुपये से ऊपर और 1 करोड़ रुपये तक : 6.25 फीसदी
- 1 करोड़ रुपये से ऊपर : 5.0 फीसदी
बंधन बैंक
बैंक ने 1 नवंबर, 2021 से घरेलू और अनिवासी (नॉन-रेसिडेंट) रुपया बचत जमा पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। बंधन बैंक अब घरेलू और अनिवासी रुपया बचत बैंक खातों में डेली बैलेंस राशि पर अधिकतम 6.00 प्रतिशत की ब्याज दर दे रहा है, जो 10 लाख रु से 2 करोड़ रु तक की राशि पर उपलब्ध है। वहीं 1 लाख रु तक के बैलेंस पर 3 फीसदी, 1 लाख रु से 10 लाख रु तक पर 5 फीसदी और 2 करोड़ रु से अधिक के बैलेंस पर 5 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। डीसीबी बैंक ने 7 फरवरी 2022 से निवासी, एनआरई और एनआरओ बचत बैंक खातों पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद, बैंक अब खाते में 50 लाख रु से लेकर 2 करोड़ रु से कम के बैलेंस पर अधिकतम 6.75 प्रतिशत की ब्याज दर पेश कर रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications