शानदार अभिनय के दम पर टीवी सीरियल से बॉलीवुड में पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को आत्महत्या कर ली। सुशांत सिंह राजपूत न केवल अच्छे अभिनेता थे बल्कि बेहतरीन डांसर और टीवी होस्ट भी थे।
नई दिल्ली: शानदार अभिनय के दम पर टीवी सीरियल से बॉलीवुड में पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को आत्महत्या कर ली। सुशांत सिंह राजपूत न केवल अच्छे अभिनेता थे बल्कि बेहतरीन डांसर और टीवी होस्ट भी थे। वह एक फिल्म के लिए 5 से 7 करोड़ रुपये लेते थे। वहीं, विज्ञापन के लिए 1 करोड़ रुपये तक लेते थे। उन्होंने कई रीयल एस्टेट प्रॉपर्टीज में भी निवेश किया हुआ था। उनकी कुल संपत्ति 80 लाख डॉलर यानी 60 करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा थी।

उनकी फिल्म एमएस धोनी ने ने करीब 220 करोड़ की कमाई की थी। सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्मों, विज्ञापनों और निवेश के जरिये करोड़ों की कमाई की थी। उनकी हर फिल्म कमाई का नया रिकॉर्ड बना रही थी। ऐसे में फीस भी लगातार बढ़ती जा रही थी। बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने कई टीवी शो में भी काम किया था।
फोर्ब्स ने दो बार टॉप 100 में दी थी जगह
बता दें कि देशभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी की लिस्ट जारी करने वाली मैगजीन फोर्ब्स ने अपनी लिस्ट में दो बार सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 100 सेलिब्रिटी की लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत को जगह दी थी। फोर्ब्स में पहली बार सुशांत सिंह राजपूत को साल 2017 के टॉप 100 सेलिब्रिटी की लिस्ट में शामिल किया था। इस लिस्ट में उन्हें 61वें पायदान पर जगह मिली थी। फोर्ब्स के अनुसार सुशांत ने 2017 में कुल 12.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
फोर्ब्स लिस्ट में ये सिलेब्रिटी भी शामिल
इसके अलावा इस लिस्ट में महेंद्र सिहं धोनी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, रोहित शर्मा, रजनीकांत, प्रियंका चोपड़ा, आमिर खान, अनुष्का शर्मा, नेहा कक्कर, शाहिद कपूर जैसे सिलेब्रिटी के नाम थे।
इतने करोड़ रुपये की कमाई
इसके बाद पिछले साल ही फोर्ब्स मैगजीन ने एक बार फिर 69वें पायदान पर जगह दी थी। इस साल फोर्ब्स के अनुसार सुशांत सिंह की कमाई 14.26 करोड़ रुपये थी। खास बात है कि इस लिस्ट में बॉलीवुड और क्रिकेट व अन्य क्षेत्रों के 100 लोगों के नाम थे। इस लिस्ट में पहले पायदान पर विराट कोहली, दूसरे पर अक्षय कुमार और तीसरे स्थान पर सलमान खान थे। सुशांत बिहार के पटना जिले के रहने वाले थे। उनका जन्म पटना में ही हुआ था। एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी, छिछोरे जैसी कई अच्छी फिल्मों में अभिनय कर चुके थे।
फिजिक्स का नेशनल ओलंपियाड भी जीता था सुशांत ने
आपको बता दें कि बिहार के पटना में 21 जनवरी 1986 को जन्मे सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में अपना एक्टिंग करियर 2013 में शुरू किया था। उन्हें 2013 में रिलीज हुई उनकी पहली फिल्म 'काई पो छे' से शानदार एक्टर के तौर पर पहचान मिल गई थी। वह पढ़ाई में भी काफी तेज थे। उन्होंने फिजिक्स का नेशनल ओलंपियाड भी जीता था। उन्होंने एक्टिंग करियर को आगे बढ़ाने के लिए इंजीनियरिंग के तीन साल की पढ़ाई ही पूरी की थी। वह दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से पढ़ाई कर रहे थे। उन्हें कारों और बाइक्स का भी काफी शौक था।
पीएम मोदी ने सुशांत सिंह की सुसाइड पर शोक जताते हुए ट्वीट किया। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा कि एक चमकता अभिनेता बहुत जल्दी चला गया। टीवी और फिल्म्स में उन्होंने शानदार काम किया है। एंटरटेनमेंट की दुनिया में उनकी उंचाईयों ने बहुत लोगों को प्रेरित किया और वो अपने पीछे बहुत यादगार परफॉर्मेंस छोड़ गये हैं। उनकी मौत से स्तब्ध हूं। उनके परिवार और फैन्स को मेरी संवेदना।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications