सुजलॉन एनर्जी का शेयर क्यों हैं घरेलू म्यूचुअल फंड्स का पसंदीदा? स्टॉक 1 साल में दिया 275% रिटर्न

शेयर बाजार में इन दिनों रिकॉर्ड रैली जारी है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहे. बाजार की तेजी में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. इसमें सुजलॉन एनर्जी का शेयर भी शामिल है. शेयर 1 साल में करीब 300% तक की उछाल दिखा चुका है. शेयरों में तेजी बिजनेस ग्रोथ के दम पर है. क्योंकि बिजनेस आउटलुक अच्छे हैं. यही वजह है कि शेयर भारतीय म्यूचुअल फंड्स का पसंदीदा है.

क्यों पसंदीदा शेयर है सुजलॉन एनर्जी?

रिन्युएबल एनर्जी कंपनियों के लिए शेयर बाजार में जोरदार डिमांड है. क्योकि सेक्टर के लिए दमदार आउटलुक नजर आ रहे. दरअसल, सरकार का लक्ष्य है कि साल 2030 तक 500GW रिन्युएबल एनर्जी पैदा करे. आगे भारत का रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर करीब 21 ट्रिलियन रुपए के निवेश को आकर्षित करने के लिए तैयार है. इसमें पोस्टर बॉय सुजलॉन एनर्जी का शेयर है. यही वजह है कि मार्केट सेक्टर पर पॉजिटिव है.

सुजलॉन एनर्जी पर म्यूचुअल फंड्स बुलिश?

भारतीय म्यूचुअल फंड्स ने मिडकैप सेक्टर के मल्टीबैगर स्टॉक सुजलॉन एनर्जी में जमकर शेयरों की खरीदारी कर रहे. इसके तहत मई में 14 करोड़ शेयरों की खरीदारी की है. 31 मई 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक म्यूचुअल फंड्स के पास 45 करोड़ शेयर रहे, जोकि 30 अप्रैल 2024 तक केवल 31 करोड़ तक ही थे.

Suzlon Energy Share

सुजलॉन एनर्जी का दमदार प्रदर्शन

रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर का ये शेयर आज 21 जून को भी तेजी दिखा रहा. शेयर सवा 4 फीसदी की मजबूती के साथ 52.60 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा. जोकि इंट्राडे में 52.99 रुपए तक पहुंचा. शेयर का ये लेवल 52-वीक हाई भी है. करीब 71500 करोड़ रुपए मार्केट कैप वाली ये कंपनी जोरदार तेजी दिखा रहा. शेयर 6 महीने में 40% से ज्यादा तेजी दिखा चुका है. स्टॉक में 2 साल में 670% की तेजी दर्ज की गई.

सुजलॉन एनर्जी का कारोबार

सुजलॉन एनर्जी की शुरुआत 1995 में हुई, जोकि देश के रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर में प्रमुख नाम है. इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के पुणे में है. टर्बाइन बनाने वाली दुनिया की प्रमुख कंपनियों में शुमार है. ग्लोबल लेवल पर कंपनी की मजबूत मौजूदगी है. भारत में ये कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और इको-फ्रेंडली एनर्जी सॉल्युशंस पर काम कर रही. भारत के टर्बाइन मार्केट में सुजलॉन एनर्जी की हिस्सेदारी 32 फीसदी है.

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+