Suzlon Energy Share: शेयर बाजार में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं इसमें मल्टीबैगर सुजलॉन एनर्जी का शेयर भी शामिल है. शेयर में आज 27 जनवरी को BSE पर 4.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 50.20 रुपए के नीचे बंद हुआ. सुजलॉन एनर्जी के शेयर में सोमवार को यह गिरावट लगातार 5वें दिन रहा. जून 2024 के बाद यह पहला मौका है जब शेयर की कीमत 50 रुपए से नीचे गिरी है. बता दें कि पिछले साल यानी सितंबर 2024 में शेयर का भाव 86 रुपए के हाई पर पहुंचा. स्टॉक ने हाई बनाने के बाद से लगातार करेक्शन दिखाया है, जोकि 52-वीक हाई से करीब 42% तक फिसल गया है.
रिटेल निवेशकों का पसंदीदा स्टॉक!
शेयर की गिरती कीमतों के बावजूद रिटेल इनवेस्टर्स सुजलॉन एनर्जी को लेकर आशावादी बने हुए हैं. यही वजह है कि दिसंबर के अंत तक 2 लाख रुपए तक की अधिकृत कैपिटल वाले रिटेल शेयरहोल्डर्स की संख्या सितंबर में 49.38 लाख से बढ़कर 54.1 लाख हो गई. इसका मतलब है कि सुजलॉन एनर्जी में रिटेल निवेशकों की संख्या में करीब 5 लाख नए रिटेल इनवेस्टर्स जुड़े हैं.
मार्केट कैप 56 हजार करोड़ से ज्यादा
सुजलॉन एनर्जी के शेयर का मार्केट कैप 56167 करोड़ रुपए है. इसका हैवी इलेक्ट्रिल इक्विपमेंट इंडस्ट्री की कंपनी का शेयर पिछले 6 महीने से सपाट ट्रेड कर रहा है. 1 साल की अवधि में भी रिटर्न स्थिर रहा है. हालांकि, 2 साल की अवधि में शेयर ने 452 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है. 3 साल में शेयर का भाव 372 फीसदी चढ़ा है.

सुजलॉन एनर्जी शेयरों पर एनलिस्ट
सुजलॉन एनर्जी को कवर करने वाले एनलिस्ट में से छह में से चार शेयर खरीदने की सलाह देते हैं, जबकि दो उन्हें बेचने का सुझाव देते हैं. कंपनी ने हाल ही में टोरेंट पावर से 486 मेगावाट के नए ऑर्डर की घोषणा की है, जो इस साझेदारी के तहत उनका पांचवां सपोर्ट है. हालांकि, इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा डीटेल्स नहीं शेयर की गई है.
सुजलॉन एनर्जी का शेयरहोल्डिंग पैटर्न
पिछली तिमाही में शेयरहोल्डिंग पैटर्न में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं. रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी 23.55% से बढ़कर 24.49% हो गई. इस बीच म्यूचुअल फंड ने अपनी हिस्सेदारी 4.14% से थोड़ी बढ़कर 4.44% पर बनाए रखी. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की हिस्सेदारी 23.72% से मामूली गिरावट के साथ 22.88% हो गई. प्रमोटरों की हिस्सेदारी 13.25% पर बिना बदलाव रही.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications