Suzlon Energy: शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार 5वें दिन बिकवाली देखने को मिल रही है. बाजार की हलचल के बीच सुजलॉन एनर्जी का शेयर फोकस में है. शेयर में लगातार पांच कारोबारी सेशन में 22% की गिरावट दर्ज की गई, जिससे आज गुरुवार को बाजार खुलते ही 5% अपर सर्किट लग गया. विंड टर्बाइन बनाने के लिए जानी जाने वाली कंपनी का शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 56.78 रुपए पर पहुंच गया है.
एक साल के हाई से फिसला भाव
सुजलॉन एनर्जी का शेयर 21 दिसंबर 2023 को 33.83 रुपए के अपने एक साल के निचले स्तर को टच किया. यह 12 सितंबर 2024 को 86.04 रुपए के अपने एक साल के हाई टच किया, जोकि मौजूदा लेवल से 34% ऊपर है. वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में सुजलॉन एनर्जी का प्रदर्शन अच्छा रहा है, जिससे शेयर में जोश देखने को मिल रहा. सितंबर तिमाही में कुल आय में सालाना आधार पर 48% की ग्रोथ दर्ज की, जो 2103 करोड़ रुपए तक पहुंच गई. इसके अलावा नेट प्रॉफिट में 102 करोड़ रुपए से 200 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है.
शेयर में जारी है तेजी
सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार को 5% की तेजी है. यह उछाल पिछले पांच कारोबारी दिनों में आई भारी गिरावट के बाद आया है. बुधवार को शेयर में 9.26% की गिरावट आई और यह 53.89 रुपए के निचले स्तर पर पहुंच गया. पिछले पांच दिनों में सुजलॉन के शेयरों में कुल 22.25% की गिरावट आई है. इस हालिया तेजी के बावजूद शेयर अपने एक साल के उच्चतम स्तर से 34% नीचे हैं.

सुजलॉन एनर्जी का वित्तीय प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड ने नेट प्रॉफिट में 96% की जबरदस्त उछाल देखने को मिला. एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक आय पिछले साल के मुकाबले की सितंबर तिमाही में 1,417.21 करोड़ से 48% बढ़कर 2,092.99 करोड़ पर पहुंच गई.
सुजलॉन एनर्जी का कारोबार
सुजलॉन एनर्जी, पुणे बेस्ड कंपनी है, जोकि भारत और उसके बाहर रिन्युएबल एनर्जी सॉल्युशंस की दिग्गज कंपनी है. कंपनी विंड टर्बाइन बनाने के कारोबार से जुड़ी है. इसका कारोबार दुनिया भर के 17 देशों में फैला हुआ है. सुजलॉन ने दुनिया भर में 20,000 मेगावाट से ज्यादा विंड एनर्जी प्रोजेटक्स स्थापित की हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications