Suzlon Energy Stock Price: शेयर बाजार में ऑपरेशन सिंदूर के बाद तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. इसमें मल्टीबैगर स्टॉक सुजलॉन एनर्जी भी जोश दिखा रहा है. सुस्त बाजार में भी सुजलॉन एनर्जी का शेयर करीब 4% उछल गया है. शेयर ने कारोबारी सेशन के दौरान 60.35 रुपए का लेवल टच किया है. बता दें कि शेयर में बुधवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त देकने को मिल रही है. अच्छी बात ये है कि घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने भी स्टॉक पर बुलिश रेटिंग दी है. साथ ही अपसाइड टारगेट दिया है.
सुजलॉन एनर्जी में आगे भी जारी रहेगी तेजी
MOFSL ने अपने ताजा रिपोर्ट में सुजलॉन एनर्जी के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 75 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. यह मंगलवार के बंद भाव से करीब 30 फीसदी अपसाइड का टारगेट है. शेयर का 52-वीक हाई 86.04 रुपए है, जो उसने पिछले साल 12 सितंबर को टच किया. ब्रोकिंग फर्म ने रिपोर्ट में कहा कि 'मॉडल और विनिर्माण की संशोधित सूची (आरएलएमएम)' मसौदा अधिसूचना में घरेलू कंपोनेंट को अनिवार्य करने के सरकार के प्रपोजल से सुजलॉन को मीडियम और लॉन्ग टर्म दोनों में फायदा हो सकता है.
सुजलॉन एनर्जी में तेजी के फैक्टर्स
मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक अगर मसौदा अधिसूचना को मंजूरी मिल जाती है, तो इसके दो अहम प्रभाव होने की उम्मीद है. सबसे पहले यह मीडियम टर्म में कंपिटिशन को कम कर सकता है, जिससे घरेलू कंपनियों को राहत मिलेगी. दूसरा भारतीय ओईएम के पास वर्तमान में नए ऑर्डरों का केवल 50-60% हिस्सा है. सुजलॉन की इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी उसे अपनी बाजार हिस्सेदारी को और बढ़ाने में मदद कर सकती है.

बिजली परियोजना डेवलपर्स कार्यान्वयन के लिए अतिरिक्त समय की मांग कर सकते हैं, लेकिन अधिकांश एनलिस्ट्स का मानना है कि मंजूरी जल्द ही मिल जाएगी. यह डेवलपमेंट सुजलॉन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि वह अपनी बाजार मौजूदगी को बढ़ाना चाहता है.
ईपीसी सेगमेंट पर फोकस
सुजलॉन ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने पर फोकस कर रहा है. मौजूदा समय में यह सेगमेंट इसकी कुल ऑर्डर बुक का 20% है. कंपनी का टारगेट मीडियम टर्म में इस आंकड़े को 50% तक बढ़ाना है, जिससे डिलीवरी प्रॉसेस में नियंत्रण और स्पष्टता बढ़ेगी. मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक सुजलॉन एनर्जी का मौजूदा वैल्युएशन FY27 के लिए इसकी अनुमानित अर्निंग का 24X है.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications