Suzlon Share News: बजट 2024 में रिन्यूएबल एनर्जी को लेकर सरकार के कदमों का असर इस सेक्टर की कंपनियों पर दिखाई दे रहा है। इसके चलते आज सुजलॉन एनर्जी का शेयर तेजी से ऊपर भाग रहा है। आज सुबह सुजलॉन एनर्जी का शेयर 50 रुपये तक के स्तर पर भी पहुंच गया था। हालांकि दोपहर में यह करीब 50 पैसे की तेजी के साथ 49 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
सुजलॉन एनर्जी का शेयर जहां एक साल में करीब 400 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है, वहीं जानकार मान रहे हैं कि यह शेयर अभी भारी तेजी दिखा सकता है।

अंतरिम बजट 2024 में 1 गीगावाट अपतटीय पवन ऊर्जा क्षमता के विकास के लिए वायबिलिटी गैप फंडिंग की व्यवस्था का फायदा सुजलॉन एनर्जी को मिल सकता है। च्वाइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमीत बगाड़िया का मानना है कि अल्पावधि में सुजलॉन एनर्जी स्टॉक 60 रुपये तक का स्तर दिखा सकता है। उनके अनुसार चार्ट पैटर्न पर सुजलॉन के शेयर की कीमत सकारात्मक दिख रही है। जिन लोगों के स्टॉक पोर्टफोलियो में सुजलॉन के शेयर हैं, उन्हें सलाह देते हुए सुमीत ने कहा कि 45 रुपये के स्तर पर स्टॉप लॉस बनाए रखते हुए एनर्जी शेयर में निवेशित बना रहा जा सकता है। वहीं उनके अनुसार सुजलॉन एनर्जी का शेयर 55 रुपये से लेकर 60 रुपये का स्तर भी दिखा सकता है।
लेकिन लोगों के मन में सवाल उठता है कि सुजलॉन का शेयर क्या 100 रुपये तक जा सकता है। इस सवाल के जवाब में एक स्वतंत्र वित्तीय जानकार सर्वेंद्र का कहना है कि सुजलॉन एनर्जी का शेयर 100 रुपये तक जा सकता है। हालांकि उनका कहना है कि 10 से 12 साल तक यह शेयर 30 रुपये से लेकर 35 रुपये के पार नहीं गया था। लेकिन अब हालात बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि ओवरऑल सेटअप ठीक है। सुजलॉन एनर्जी का शेयर 100 रुपये तक जा सकता है। हालांकि उनका कहना है कि यह कब तक होगा यह अभी बताना काफी कठिन है।
सुजलॉन एनर्जी का शेयर का रेट आज उच्चतम में 50 रुपये और न्यूनतम में 48.55 रुपये का स्तर दिखा चुका है। हालांकि अगर एक साल का उच्चतम स्तर देखा जाए तो यह शेयर 50.60 रुपये का स्तर दिखा चुका है। वहीं इसका एक साल का न्यूनतम स्तर 6.95 रुपये का है। सुजलॉन एनर्जी के शेयर की फेसवैल्यू 2 रुपये है।
जहां तक सुजलॉन एनर्जी के शेयर के रिटर्न का सवाल है तो यह काफी अच्छा रहा है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 1 हफ्ते में 13.18 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 1 माह में 20.57 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 3 माह में 42.92 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 1 जनवरी 2024 से लेकर अभी तक 28.14 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 1 साल में 440.88 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
- सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने 3 साल में 647.33 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर: यहां पर सुजलॉन एनर्जी के शेयर में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। यहां पर इस शेयर पर जानकारों की राय शेयर की जा रही है। निवेश का कोई भी फैसला लेने के पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications