Suzlon Energy share price: शेयर बाजार इस वक्त अपने ऑल टाइम हाई पर चल रहा है। इस तेजी का फायदा कई शेयरों को हो रहा है। उसमें एक शेयर है सुजलान इनर्जी। आज इस सस्ते और चर्चित शेयर ने 10 फीसदी का अपर सर्किट टच कर लिया है।
सुजलॉन इनर्जी का शेयर इस वक्त 16.80 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इस समय यह डेढ़ रुपये की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। इस शेयर में 10 फीसदी का अपर सर्किट है। यानी आज सुजलान का शेयर 16.80 रुपये के स्तर से ऊपर नहीं जा सकता है।

जहां तक आज सुजलान के शेयर हाई लो की बात है तो यह शेयर 15.75 रुपये का लो बना चुका है। वहीं इसका आज का हाई 16.80 रुपये ही है। जहां तक सुजलान के शेयर का एक साल का हाई लो का सवाल है तो यह 5.90 रुपये का लो और 16.80 रुपये का हाई बना चुका है। हाई का स्तर आज का ही है।
इस शेयर में तेजी का मुख्य कारण इसका प्राइस टारगेट 22 रुपये का बताया जाना है। 29 जून को देश की जानी मानी ब्रोकरेज कंपनी आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इस शेयर पर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में सुजलान का प्राइस टारगेट 22 रुपये का बताया गया है।
अगर आज के अपर सर्किट के बाद भी देखा जाए तो सुजलान इनर्जी का शेयर में निवेश करके फायदा कमाने की गुंजाइश है। 22 रुपये के हिसाब से अभी भी यह शेयर करीब 25 फीसदी कमाई करा सकता है।
जहां तक सुजलॉन इनर्जी के शेयर के रिटर्न की बात है तो यह 1 माह में करीब 52.73 प्रतिशत की कमाई करा चुका है। वहीं सुजलॉन इनर्जी का शेयर 3 माह में करीब 107.41 प्रतिशत की कमाई करा चुका है। वहीं इस साल 1 जनवरी से अभी तक यह शेयर 58.49 प्रतिशत की कमाई करा चुका है।
इसके अलावा सुजलॉन इनर्जी का शेयर बीते एक साल में 148.89 प्रतिशत की कमाई करा चुका है। जहां तक 3 साल के दौरान रिटर्न की बात है तो यह 189.66 प्रतिशत की कमाई करा चुका है।
नोट: यहां पर सुजलॉन इनर्जी के शेयर में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। यहां पर सिर्फ ब्रोकरेज कंपनी की राय बताई जा रही है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications