Suzlon Energy Vs Inox Wind Share: शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिल रहा. आज 3 दिसंबर की तेजी में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. इनमें सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड और आइनॉक्स विंड लिमिटेड के शेयर शामिल हैं, जोकि 3 से 7 फीसदी तक उछल चुके हैं. लगातार तेजी के चलते शेयरों ने सितंबर में रिकॉर्ड हाई भी टच किया. इसमें सुजलॉन एनर्जी ने 12 सितंबर को 86.04 रुपए और आइनॉक्स विंड 23 सितंबर को 261.90 रुपए का हाई बनाया. शुरुआती तेजी बाद दोनों शेयरों में ऊपरी स्तरों से करेक्शन दिखा. इसके बावजूद शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है. इसके तहत सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में 2024 में 70% की बढ़त दर्ज की गई. वहीं, आईनॉक्स विंड के शेयरों में 57% की बढ़त रही. दोनों कंपनियों ने इस साल रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में शानदार प्रदर्शन किया है.
सुजलॉन एनर्जी और आईनॉक्स विंड का टेक्निकल एनलिसिस
सुजलॉन एनर्जी और आईनॉक्स विंड एक जैसे ही लेवल पर हैं. सुजलॉन का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 51.6 पर है, जबकि आईनॉक्स विंड का RSI 50 पर है. CNBC TV18 के एनलिसिस के मुताबिक मौजूदा समय में कोई भी स्टॉक ओवरबॉट या ओवरसोल्ड नहीं है. हालांकि, उनके बीच अस्थिरता अलग-अलग है. सुजलॉन का एक साल का बीटा 1.1 है, जो उच्च अस्थिरता को दर्शाता है, जबकि आइनॉक्स विंड का बीटा 1.4 है, जो बहुत अधिक अस्थिरता को दर्शाता है.
सुजलॉन एनर्जी और आईनॉक्स विंड का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
सुजलॉन ने पिछले साल की तुलना में 48% की ग्रोथ दर्ज की, जो तिमाही के लिए 2,103 करोड़ रुपए तक पहुंच गई. कंपनी का नेट प्रॉफिट लगभग दोगुना होकर 200 करोड़ रुपए हो गया. इस दौरान ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 31.3% बढ़कर ₹293.7 करोड़ हो गया, हालांकि मार्जिन पिछले साल के 15.74% से थोड़ा कम होकर 13.97% पर आ गया. इसके उलट आइनॉक्स विंड ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 90 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ, जो पिछले साल के 27 करोड़ रुपये के घाटे की भरपाई करता है. रेवेन्यू में सालाना आधार पर 93% की ग्रोथ हुई और यह 384 करोड़ रुपये से बढ़कर 742 करोड़ रुपये हो गई.

सुजलॉन एनर्जी और आईनॉक्स विंड के ऑर्डर बुक
सुजलॉन एनर्जी की ऑर्डर बुक 5.1 गीगावाट के ऑल टाइम हाई लेवल पर है, जिसमें सीएंडआई से 54%, केंद्रीय और राज्य बोलियों और पीएसयू से 23-23% का समान योगदान है. आइनॉक्स विंड के पास 1.2 गीगावाट के ऑर्डर हैं और ऑर्डर बुक 3.3 गीगावाट की है. इसने पिछले साल के 77 मेगावाट के मुकाबले दूसरी तिमाही में 140 मेगावाट के ऑर्डर पूरे किए.
सुजलॉन और आइनॉक्स विंड पर मार्केट की राय
एनलिस्ट्स को टेक्निकल रूप से दोनों शेयरों में संभावित ब्रेकआउट दिख रहे हैं. अगर सुजलॉन वीकली बेसिस पर ₹72 से ऊपर बंद होता है तो यह ₹85-90 तक पहुंच सकता है. अगर आइनॉक्स विंड ₹210 से ऊपर बंद होता है तो यह ₹240 की ओर बढ़ सकता है। वैल्युएशंस के अनुसार, सुजलॉन 90 के करीब पीई रेश्यो के साथ ज्यादा आकर्षक प्रतीत होता है, जबकि आईनॉक्स विंड का पीई अनुपात 140 के आसपास है. सुजलॉन को कवर करने वाले विश्लेषकों में से तीन ने 'खरीदें' की सलाह दी है, जबकि दो ने 'होल्ड' का सुझाव दिया है. आइनॉक्स विंड के लिए पांच विश्लेषकों ने 'खरीदें' की सलाह दी है, जबकि एक ने 'होल्ड' का सुझाव दिया है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications