Suzlon Energy vs SJVN Share: शेयर बाजार में लगातार तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार की हलचल में कमाई का भी तगड़ा मौका बन रहा है. निवेशकों के बीच पावर से क्टर के 2 शेयर काफी ट्रेंड में रहते हैं. इसमें सुजलॉन एनर्जी और SJVN के शेयर शामिल हैं. दोनों ने ही निवेशकों को धमाकेदार रिटर्न दिया है. कंपनियों को लेकर लगातार आ रहे अपडेट से शेयरों में जोश देखने को मिल रहा. सुजलॉन एनर्जी के शेयर का भाव 14 साल की रिकॉर्ड ऊंचाई पर है. ब्रोकरेज फर्म भी शेयरों में निवेश की सलाह दे रहे.
Suzlon Energy के शेयर का भाव 14 साल की रिकॉर्ड हाई पर ट्रेड कर रहा है, जोकि लगातार पांच दिनों से तेजी दिखा रहा. हफ्तेभर में अब तक लगभग 6.5% की मजबूती दर्ज की गई है. सुजलॉन एनर्जी हाल के अर्निंग कॉल को लेकर फोकस में रहे. सुजलॉन एनर्जी ने आखिरी बार 11 जून को एएमपीआईएन एनर्जी ट्रांजिशन से 103.95 मेगावाट का बड़ा ऑर्डर जीता था.
इससे पहले मई के आखिरी सप्ताह में जुनिपर ग्रीन, आदित्य बिड़ला ग्रुप और ओएस्टर ग्रीन हाइब्रिड से तीन ऑर्डर मिले थे. सुजलॉन एनर्जी के शेयर पर कवरेज करने वाले सभी पांच एक्सपर्ट्स बुलिश हैं. स्टॉक पर "खरीदने" की सिफारिश दी गई है. ICICI सिक्योरिटीज और मॉर्गन स्टेनली ने 58.5 रुपए का टारगेट दिया है.

SJVN को लेकर ब्रोकरेज बुलिश
ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने कहा कि कुछ समय से शेयर में कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है. डेली चार्ट पर कैंडल फॉर्मेशन पॉजिटिव है, जोकि टेक्निकली मजबूत नजर आ रहा. ऐसे में शेयर पर 148 रुपए और 167 रुपए का अपसाइड टारगेट किया है. इसके लिए स्टॉपलॉस 128 रुपए रखने की राय है.
SJVN लिमिटेड, एक मिनी रत्न कंपनी है. भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के तहत ये कंपनी आती है, जिसकी स्थापना 24 मई, 1988 को हुई. ये कंपनी भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश का ज्वॉइंट वेंचर है. SJVN नाम से लिस्टेड कंपनी में केंद्र सरकार की 55% हिस्सेदारी है. हिमाचल प्रदेश सरकार की हिस्सेदारी 26.85% है. मौजूदा पेड-अप कैपिटल 3929.80 करोड़ रुपए और अथोरॉइज्ड कैपिटल 7000 करोड़ रुपए रहा.
कंपनी की शुरुआत हिमाचल प्रदेश में सिंगल प्रोजेक्ट के साथ हुई, जोकि 1500 MW नाथपा झाकरी हायड्रो पावर स्टेशन था. कंपनी ने 13 प्रोजेक्ट्स की शुरुआत हुई, जिसके तहत 2377 MW को इंस्टाल किया. कंपनी गुजरात, पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, असम, ओडिशा, मिजोरम और मध्य प्रदेश में पावर प्रोजेक्ट ऑपरेट करती है.
SJVN और सुजलॉन एनर्जी का शेयर
सुजलॉन एनर्जी का शेयर करीब 3 फीसदी की मजबूती के साथ 55.48 रुपए के भाव पर बंद हुआ है, जोकि महीनेभर में 14.75 फीसदी की तेजी दिखा चुका है. शेयर केवल सालभर में 220 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दे चुका है. SJVN का शेयर सवा फीसदी की मजबूती के साथ 142.10 रुपए का भाव चढ़कर बंद हुआ है. शेयर 6 महीने में 50% उछल चुका है. शेयर 1 साल की अवधि में 220% का रिटर्न दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications