HNI increased investment in Suzlon's stock: सुजलॉन का शेयर इस वक्त भारी डिमांड में नजर आ रहा है। 20 रुपये के करीब में ट्रेड हो रहा यह शेयर बीते तीन महीने में ही करीब 150 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। वहीं अब इस शेयर में कई और अच्छी खबरें आई हैं। इससे माना जा रहा है कि यह शेयर अभी और भी अच्छा रिटर्न दे सकता है। जानिए किस स्तर तक जा सकता है सुजलॉन का शेयर।
पहली अच्छी खबर है कि सुजलॉन के शेयर में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के जरिए बड़ा निवेश आने वाला है। कंपनी के बोर्ड ने 8 अगस्त 2023 को तय किया है कि क्यूआईपी के माध्यम से 2000 करोड़ रुपये का निवेश जुटाया जाएगा। यह निवेश 18.44 रुपये के रेट पर किया जाएगा।

इससे माना जा सकता है कि अगर बड़े निवेशक 18.44 रुपये के रेट पर निवेश करने जा रहे हैं, तो यह शेयर का मजबूत सपोर्ट का काम कर सकता है। वहीं इस निवेश के बाद सुजलॉन के शेयर का ऊपर का टारगेट काफी ऊपर जा सकता है।
वहीं प्राइम डाटाबेस के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल जून 2023 की तिमाही के दौरान एचएनआई की तरफ से करीब 271 करोड़ रुपये का निवेश पहले ही आ चुका है। यानी बड़ा निवेश और आने के बाद सुजलॉन के शेयर का रेट और ऊपर जा सकता है।
इसके अलावा एक और अच्छी खबर है कि म्यूचुअल फंड कंपनियों ने भी सुजलॉन में निवेश करना शुरू कर दिया है। माना जाता है कि म्यूचुअल फंड कंपनियां तभी किसी कंपनी में निवेश करती हैं, जब उस कंपनी के शेयर के रेट में ऊपर जाने की संभावना काफी ज्यादा हो।
आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो जुलाई 2023 में यूटीआई म्यूचुअल फंड ने सुजलॉन के शेयर में नई खरीदारी की है। वहीं कुछ म्यूचुअल फंड कंपनियों के पोर्टफोलियो में पहले से ही सुजलॉन का शेयर है।
वहीं प्रभुदास लीलाधर की उपाध्यक्ष तकनीकी अनुसंधान, वैशाली पारेख के अनुसार अगर सुजलॉन के शेयर में रैली जारी रहती है, तो स्टॉक 25 रुपये तक के स्तर पर जा सकता है।
जहां तक रिटर्न की बात है तो सुजलॉन का शेयर एक हफ्ते में करीब 4 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। वहीं 1 माह में यह रिटर्न करीब 14 फीसदी का है। इसके अलावा सुजलॉन के शेयर ने 3 माह के दौरान करीब 150 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसके अलावा एक साल के दौरान सुजलॉन का शेयर करीब 162 फीसदी की कमाई करा चुका है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications