Swiggy IPO GMP: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी का आईपीओ ग्रे मार्केट में जलवा है. यहां भाव प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा, जोकि पॉजिटिव लिस्टिंग के संकेत दे रहा है. जोमैटो के बाद सेक्टर की यह दूसरी कंपनी है, जो लिस्टिंग के लिए तैयार है. कंपनी की योजना आईपीओ के जरिए करीब 11,327 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसके लिए प्राइस बैंड 371-390 रुपए फिक्स किया गया है.
ग्रे मार्केट में पॉजिटिव ट्रेंड
स्विगी के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम में पॉजिटिव ट्रेंड देखने को मिल रहा. शेयर करीब 6.5 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा, जोकि तय प्राइस बैंड से 25 रुपए ऊपर कारोबार कर रहा है. बताते चलें कि स्विगी आईपीओ के लिए अपर प्राइस बैंड 390 रुपए प्रति शेयर है.
6 नवंबर को खुलेगा आईपीओ
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्विगी आईपीओ 6 नवंबर को खुल सकता है. रिटेल निवेशक पब्लिक इश्यू में 8 नवंबर तक बोली लगा सकते हैं. बताते चलें कि स्विगी ने मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास 26 सितंबर को आईपीओ के दस्तावेज जमा किए थे.
स्विगी आईपीओ में 500 करोड़ रुपए जुटाने के लिए नए शेयर जारी करेगी. वहीं, ऑफर फॉर सेल यानी OFS में प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक हिस्सा बिक्री करेंगी. इसमें 18.52 करोड़ इक्विटी शेयर जारी होंगे. कंपनी की योजना ओएफएस के जरिए करीब 6,666 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है.

आईपीओ के लिए बुकरनिंग लीड मैनेजर्स के तौर पर कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एवेंडस कैपिटल, जेपी मॉर्गन इंडिया, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज नियुक्त किए गए हैं. जबकि रजिस्ट्रार के तौर पर लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है.
भारत में तेजी बढ़ रहा फूड डिलीवरी मार्केट
भारतीय फूड डिवीवरी मार्केट को लेकर आगे अच्छा आउटलुक है. एक अनुमान के मुताबिक साल 2030 तक यह 2 लाख करोड़ रुपए के पार निकल जाएगा. देश के फूड डिलीवरी मार्केट में 90% से ज्यादा की हिस्सेदारी स्विगी और जोमैटो के पास है. जोमैटो को मार्केट में साल 2021 में ही लिस्ट हो चुका है. अब स्विगी की बारी है. मीडिया सोर्सेज के मुताबिक स्विगी पर कुछ बैंकरों ने भरोसा जताया है, जोकि 10 से 13 अरब डॉलर की वैल्युएशंस के साथ लिस्ट हो सकती है.
स्विगी का फाइनेंशियल सुधरा
ज़ोमैटो से कई पैरामीटर पर पिछड़ने के बावजूद स्विगी के फाइनेंशियल परफॉर्मेंस में सुधार हुआ है. FY24 में स्विगी की आय FY23 के मुकाबले बढ़ा है. यह 8,265 करोड़ रुपए से 36% बढ़कर 11,247 करोड़ रुपए हो गया. इस दौरान बेहतर कॉस्ट मैनेजमेंट की वजह से घाटा भी कम हुआ है. यह 4,179 करोड़ रुपए से 44% घटकर 2,350 करोड़ रुपए हो गया. वहीं, गुरुग्राम बेस्ड ज़ोमैटो ने FY24 में 12,114 करोड़ रुपए की आय और 351 करोड़ रुपए का प्रॉफिट दर्ज किया.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications