Swiggy IPO: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी का आईपीओ खुल गया है, लेकिन निवेशकों से अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा. पहले दिन ये करीब 12 फीसदी भरकर बंद हुआ. आईपीओ में बोली लगाने की आखिरी तारीख 8 नवंबर है. बता दें कि कंपनी आईपीओ के जरिए करीब 11,327 करोड़ रुपए जुटाने की है. इसके लिए 371 से 390 रुपए का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है. इस लिहाज से निवेशकों को हर लॉट में 38 शेयर मिलेंगे. शेयरों की लिस्टिंग 13 नवंबर को हो सकती है.
स्विगी आईपीओ की डीटेल
- 6 से 8 नवंबर तक खुला रहेगा
- प्राइस बैंड: 371-390 रुपए प्रति शेयर
- लॉट साइज: 38 शेयर
- आईपीओ साइज: 11327 करोड़ रुपए
- न्यूनतम निवेश: 14820 रुपए
- लिस्टिंग तारीख: 13 नवंबर
स्विगी आईपीओ पर ब्रोकरेज का राय
ब्रोकरेज फर्म आदित्य बिड़ला कैपिटल ने स्विगी आईपीओ पर Avoid के रेटिंग दी है. बजाज ब्रोकरेज ने आईपीओ पर लंबी अवधि के लिहाज से सब्सक्राइब करने की सलाह दी है. केआई चौकसी ने आईपीओ पर सब्सक्राइब की रेटिंग दी है. इसके अलावा एसबीआई सिक्योरिटीज ने स्विगी आईपीओ पर निवेशकों को लंबी अवधि के लिहाज से निवेश के लिए सब्सक्राइड की रेटिंग दी है.

स्विगी के आईपीओ को सुस्त रिस्पांस
स्विगी आईपीओ (Swiggy IPO) बुधवार से खुल चुका है, जिसे निवेशकों से ज्यादा अच्छा रिस्पांस नहीं मिला. यह पहले केवल 12 फीसदी भरकर ही बंद हुआ है. इनवेस्टर्स इस पब्लिक इश्यू में 8 नवंबर तक बोली लगा सकते हैं.
आईपीओ में 500 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी किए जाएंगे. वहीं, ऑफर फॉर सेल यानी OFS में प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशक हिस्सा बिक्री करेंगी. इसके तहत 18.52 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री होगी. ओएफएस के जरिए करीब 6,666 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. बताते चलें कि कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास 26 सितंबर को आईपीओ के लिए अप्लाई किए थे.
पब्लिक इश्यू के लिए स्विगी ने कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एवेंडस कैपिटल, जेपी मॉर्गन इंडिया, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज नियुक्त बुकरनिंग लीड मैनेजर्स के तौर पर किया है. इश्यू के लिए रजिस्ट्रार के तौर पर लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है.
स्विगी काी आय में अच्छी ग्रोथ
FY24 में स्विगी की आय FY23 के मुकाबले बढ़ा है. यह 8,265 करोड़ रुपए से 36% बढ़कर 11,247 करोड़ रुपए हो गया. इस दौरान बेहतर कॉस्ट मैनेजमेंट की वजह से घाटा भी कम हुआ है. यह 4,179 करोड़ रुपए से 44% घटकर 2,350 करोड़ रुपए हो गया. वहीं, गुरुग्राम बेस्ड ज़ोमैटो ने FY24 में 12,114 करोड़ रुपए की आय और 351 करोड़ रुपए का प्रॉफिट दर्ज किया.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications