नई दिल्ली, मई 16। क्या आप कोई क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं? अगर नहीं तो पेटीएम आपके लिए एक खास ऑफर लेकर आई है। दरअसल पेटीएम फ्री में क्रेडिट कार्ड दे रही है। साथ ही आपको शॉपिंग पर 1000 रु का कैशबैक भी मिलेगा। इतना ही नहीं कंपनी कैशबैक के अलावा और भी कई तरह के बेनेफिट देगी। आपको कई तरह के ऑफर्स का भी फायदा मिलेगा। पेटीएम के जिस स्पेशल क्रेडिट कार्ड की हम बात करने जा रहे हैं वो है पेटीएम फर्स्ट क्रेडिट कार्ड। इसे साल 2019 में पेश किया गया था। पेटीएम ने इसे सिटी बैंक के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया था।
कहां करें इस्तेमाल
पेटीएम फर्स्ट क्रेडिट कार्ड को ढेर सारे मर्चेंट आउटलेट पर इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इससे हर उस जगह पेमेंट कर सकते हैं, जो वीजा कार्ड से पेमेंट लेते हों। पेटीएम फर्स्ट क्रेडिट कार्ड के लॉन्च ऑफर के तहत 5000 रुपये की खरीदारी पर आपको 1000 रुपये का कैशबैक मिल जाएगा। आगे जानिए इस क्रेडिट कार्ड से कहां और कितना कैशबैक मिल सकता है।
5 फीसदी तक कैशबैक
इस कार्ड से ग्राहकों को अधिकतम 5 फीसदी कैशबैक मिल सकता है। आपको पेटीएम मॉल से 5 प्रतिशत का कैशबैक मिल सकता है। इसी तरह पेटीएम ऐप से यदि आप खर्च करें तो 3 प्रतिशत कैशबैक मिल जाएगा। वहीं पेटीएम फ्लाइट बुकिंग पर 2 प्रतिशत का कैशबैक प्राप्त किया जा सकता है। बाकी जगह आपको 1 प्रतिशत कैशबैक मिल जाएगा।
75000 रु के बेनेफिट
पेटीएम फर्स्ट क्रेडिट कार्ड के साथ आपको अतिरिक्त 75 हजार रु तक के बेनेफिट मिलेंगे। इनमें शॉपिंग कूपन्स, सब्सक्रिप्शन ऑफर्स और लाइफ स्टाइल-लग्जरी के कई ऑफर्स शामिल हैं। ये कार्ड आपको फ्री में मिल जाएगा। आपको जॉइनिंग फीस नहीं देनी होगी। इस क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर जो कैशबैक आपको मिलेगा उसकी कोई लिमिट नहीं होगी। आपको अनलिमिटेड कैशबैक का फायदा मिलेगा।
सालाना कितना लगेगा चार्ज
कैशबैक पाने के लिए आपको कम से कम 50 रुपये की लेन-देन करनी होगी। वहीं ई-वॉलेट लोड या फ्यूल खरीदने पर आपको कोई कैशबैक नहीं दिया जाएगा। कार्ड की सालाना फीस भी 499 रुपये है। मगर यदि आप एक साल में इस कार्ड से एक लाख रुपये खर्च कर दें तो आपको एनुअल फी वापस मिल जाएगी। यानी सालाना फीस माफ करके वापस कर दी जाएगी।
कैसे करें अप्लाई
पेटीएम फर्स्ट क्रेडिट कार्ड के लिए आप पेटीएम ऐप से अप्लाई करें। इसका तरीका बेहद आसान है। आपको नाम, पता, पैन नंबर आदि जैसी जरूरी जानकारी देनी होगी। यानी केवाईसी प्रोसेस पूरी करनी होगी। इससे आपको कार्ड मिल जाएगा। आपको अधिक जानकारी पेटीएम ऐप से मिल सकती है। आपको मोबाइल रिचार्ज, डीटीएच रिचार्ज, और यूटिलिटी बिल पेमेंट की हर लेन-देन पर 3 फीसदी अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications