नयी दिल्ली। रॉयल एनफील्ड की बुलेट भारत में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली मोटरसाइकिलों में शामिल है। बुलेट से टक्कर लेने के लिए कई कंपनियों ने अपनी कुछ मोटरसाइकिल पेश की हैं, मगर बुलेट की चमक बरकरार है। हेवी बाइक्स में बुलेट का कोई मुकाबला नहीं। रॉयल एनफील्ड ने समय के साथ बदलाव करते हुए बुलेट को कई नये-नये डिजाइन में पेश किया है। इससे बुलेट की रौनक और बढ़ गयी है। मगर यदि आप बुलेट खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइये। आपको बुलेट खरीदने से पहले कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है। इस बात की जानकारी खुद रॉयल एनफील्ड ने एक विज्ञापन जारी करके दी है। हम आपको बताते हैं कि रॉयल एनफील्ड ने क्या चेतावनी जारी की है।
यहां से न खरीदें बुलेट
रॉयल एनफील्ड ने एक विज्ञापन जारी करके जानकारी दी है कि Heighten Automotives Pvt. Ltd. की रॉयल एनफील्ड की डीलरशिप रद्द कर दी गयी है। Heighten Automotives Pvt. Ltd. फरीदाबाद, हरियाणा में स्थित है। इसका पता है 14/5, मथुरा रोड, जॉइंट, मेवला महाराजपुर, सेक्टर -31, फरीदाबाद, हरियाणा - 121003। तो अगर आप बुलेट खरीदने की सोच रहे हैं तो इस डीलरशिप से लेन-देन न करें।
रॉयल एनफील्ड ने दी है चेतावनी
रॉयल एनफील्ड ने 25 फरवरी से इस कंपनी की डीलरशिप रद्द की है। साथ ही रॉयल एनफील्ड ने चेतावनी भी दी है कि इस डीलरशिप या इसके किसी प्रतिनिधि से लेन-देन पर जोखिम आपका होगा। यानी इस डीलरशिप से खरीदारी आप आपने अपने जोखिम पर ही करेंगे। कंपनी की इसमें कोई भूमिका नहीं होगी। रॉयल एनफील्ड की और भी बहुत सी डीलरशिप हैं, जहां आप अपनी पसंदीदा बुलेट खरीद सकते हैं।
करें रॉयल एनफील्ड से संपर्क
रॉयल एनफील्ड ने किसी भी स्पष्टता के लिए संपर्क करने के लिए टॉल फ्री नंबर और ईमेल भी जारी किया है। अगर आप किसी भी मामले में सवाल करना चाहते हैं तो 1800 210 0007 पर कॉल कर सकते हैं। अगर आप ईमेल करना चाहें तो support@royalenfield.com पर भी अपना सवाल भेज सकते हैं। साथ ही रॉयल इनफील्ड ने कहा है Heighten Automotives Pvt. Ltd. से 25 फरवरी या इससे पहले खरीदी गयी कोई भी रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल अगर रजिस्टर नहीं हुई है तो 20 मार्च से पहले जरूर ही कंपनी के कस्टमर केयर से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें - Hero की मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की पूरी प्राइस लिस्ट, यहां जानिये
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications