
Dearness Allowance Increased : नये साल पर दो राज्यों के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है। एक साथ दो राज्यों के सरकारी कर्मचारियों की सैलेरी में बढ़ोतरी करने की तैयारी हो गयी है। नये साल पर ओडिशा और तमिलनाडु की सरकारों ने राज्यों के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। डीए बढ़ने से दोनों राज्यों के सरकारी कर्मचारियों की सैलेरी में भी इजाफा होगा।
तमिलनाडु सरकार ने कितना बढ़ाया डीए
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए नए साल के गिफ्ट का ऐलान किया। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के डीए को मौजूदा 34 फीसदी से बढ़ा कर 38 फीसदी कर दिया। यानी डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी। ये बढ़ोतरी तत्काल प्रभाव से लागू होगी। सीएम ने कहा कि डीए में बढ़ोतरी के कारण राज्य पर सालाना आधार पर 2,359 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।
16 लाख लोगों को फायदा
स्टालिन के मुताबिक सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों की मांगों के बाद डीए में बढ़ोतरी की गयी है, जो कि रविवार 1 जनवरी से प्रभावी हो गयी है। इस बढ़ोतरी से कुल 16 लाख लोगों को फायदा होगा। इनमें सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, पेंशनभोगी और पारिवारिक पेंशनभोगी शामिल हैं। पर इससे राज्य सरकार पर वार्षिक आधार पर 2,359 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ने जा रहा है।
समिति का किया जाएगा गठन
समान कार्य के आधार पर समान वेतन का विरोध करने वाले शिक्षकों के लिए फाइनेंशियल डिपार्टमेंट (एक्सपेंडीचर) के सचिव की अध्यक्षता में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव और प्राथमिक शिक्षा निदेशक सहित अधिकारियों की एक समिति गठित की जाएगी। सीएम के अनुसार समिति की सिफारिशों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ओडिशा के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले
तमिलनाडु के अलावा ओडिशा सरकार ने भी शुक्रवार को सातवें वेतन आयोग के तहत सभी राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए में बढ़ोतरी कर दी। खुद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने डीए में 4 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की। मामले में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया, जिसके मुताबिक, बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2022 से प्रभावी होगी।
कितना हो जाएगा डीए
इस बढ़ोतरी के बाद डीए और डीआर की दर अब 38 प्रतिशत हो जाएगी। इस साल डीए में यह दूसरी बढ़ोतरी है। सितंबर में, राज्य सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए डीए और डीआर में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी कर दी थी। इससे पहले उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्यों ने भी राज्य कर्मचारियों के लिए इसी तरह की डीए में वृद्धि की घोषणा की थी। हरियाणा सरकार ने 18 अक्टूबर को अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को मौजूदा 34 प्रतिशत से बढ़ाकर 1 जुलाई, 2022 से 38 प्रतिशत लागू कर दिया था। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 1 जुलाई, 2022 से अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत को 34 प्रतिशत से बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दिया था। महंगाई भत्ते को वेतन के एक कंपोनेंट के रूप में समझा जा सकता है जो बेसिक सैलेरी का कुछ निश्चित प्रतिशत होता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications