नयी दिल्ली। किसानों के लिए एक से बढ़ कर एक कई चुनौतियां होती हैं। सूखे की मार, बेमौसम बारिश और कभी कीड़े किसानों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। किसानों के सामने एक और बड़ी चुनौती होती है और वो है जानवरों से अपनी फसल बचाने की। जानवर रातों में किसानों की मेहनत को बर्बाद कर देते हैं। खुले घूमने वाले जानवर खेती को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। किसानों के लिए ऐसे जानवरों से अपनी फसल को बचाना एक खर्चीला काम है, क्योंकि खेत के चारों तरफ तारों की बाड़ लगाने की लागत अधिक होती है। हर किसान ये खर्च नहीं उठा सकता है। मगर राजस्थान सरकार ने किसानों को तारों की बाड़ लगाने में आधा खर्च उठाने का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने राजस्थान तारबंदी योजना शुरू की है।
क्या होगा इस योजना का लाभ
राजस्थान के किसानों को इस योजना के तहत अपने खेत के चारों तरफ तारबंदी कराने पर आने वाले कुल खर्च का आधा हिस्सा सरकार की तरफ से मिलेगा। इससे किसानों की मेहनत और फसल सुरक्षित रहेगी। आइए विस्तार से जानते हैं इस योजना के उद्देश्य। साथ ही जानते हैं कि कौन ले सकता है इस योजना का फायदा।
राजस्थान तारबंदी योजना के जरूरी उद्देश्य :
- तारबंदी से फसल सुरक्षित रहेगी, जिससे पैदावार में बढ़ोतरी होगी
- राज्य सरकार की तरफ से इस योजना के लिए 8.5 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे
- इस योजना के जरिए जानवरों के डर से खेती छोड़ रहे किसानों को फिर से इस क्षेत्र में लाया जा सकेगा
- तारों की बाड़ा से खेतों में तैयार फसल जानवरों से सुरक्षित रहेगी
- किसान खुले घूमने वाले जानवरों द्वारा किए जाने वाले नुकसान से बचेंगे
कौन उठा सकेगा इस योजना का लाभ :
- इस योजना का लाभ लेने के लिए राजस्थान का निवासी होना जरूरी है
- किसान के पास खेती के लिए न्यूनतम 0.5 हेक्टेयर जमीन होनी जरूरी है
- राजस्थान सरकार तारबंदी योजना के अंतर्गत किसानों को 50 फीसदी तक आर्थिक मदद देगी
- ध्यान रहे कि किसानों को अधिकतम 40,000 रुपये तक की मदद मिलेगी
- साथ ही अधिकतम 400 मीटर तक की तारबंदी के लिए ही आर्थिक सहायता मिलेगी
- तारबंदी योजना के तहत दिया जाने वाले पैसा किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा
राजस्थान तारबंदी योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट :
तारबंदी योजना का फायदा उठाने के लिए किसानों के पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट होने चाहिए :
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- जमीन की जमाबंदी होना भी जरूरी है
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications