नयी दिल्ली। दिवाली बीत गई मगर कारों पर अभी भी डिस्काउंट मिल रहा है। कार खरीदने के लिए अभी भी अच्छी डील मिल रही हैं। टाटा की अलट्रॉज पर एक धांसू स्कीम मिल रही है। अलट्रॉज की कीमत 5.44 लाख रु है। कीमत के लिहाज से भी यह एक बजट कार है। पर आप इस कार को केवल 4111 रु की ईएमआई पर घर ला सकते हैं। इस कार में सेफ्टी का भी पूरा ख्याल रखा गया है। हालांकि टाटा अलट्रॉज वैसे कोई भी डिस्काउंट नहीं मिल रहा है। टाटा अलट्रॉज भारत में सबसे सेफ हैचबैक कार है।
क्या हैं फीचर्स
जनसत्ता की रिपोर्ट के अनुसार ये कार 4111 रु की ईएमआई पर मिल रही है। फीचर्स पर नजर डालें तो टाटा अलट्रॉज में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। कार में हरमनटीएम इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी मौजूद है। टाटा अलट्रॉज में टचस्क्रीन इंटरफेस और टॉप-नोच कनेक्टिविटी दी गई है। इसके डीजल वेरिएंट में 1497 सीसी और पेट्रोल वेरिएंट में 1199 सीसी का इंजन दिया गया है। ये कार 19.05 से लेकर 21.11 किमी तक का माइलेज देती है। इस कार के बेसिक वेरिएंट की कीमत 5.44 लाख रु है पर इसके टॉप मॉडल की कीमत 8.95 लाक रु है।
टाटा इन कारों पर मिल रहा डिस्काउंट
नवंबर महीने की शुरुआत में टाटा ने अपनी कई कारों पर डिस्काउंट का ऐलान किया था। इनमें टाटा टिगोर पर 30000 रु तक के बेनेफिट मिल सकते हैं। टाटा टिगोर पर आपको 15 हजार रु का डिस्काउंट और 15 हजार रु का ही एक्सचेंज बोनस मिल सकता है।
टाटा नेक्सॉन
टाटा की सब 4-मीटर एसयूवी बाजार में उपलब्ध सबसे सुंदर क्रॉसओवर में से एक है। नेक्सॉन 5-स्टार जीएनसीएपी सेफ्टी रेटिंग हासिल करने वाली भारत में बनी पहली कार थी। इस पर कोई नकद छूट नहीं मिल रही है, हालांकि कंपनी की तरफ से एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है है। इस कार पर आपको 15,000 रु का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। पर ध्यान रहे कि ये केवल डीजल वेरिएंट पर मिलेगा।
टाटा हैरियर
टाटा हैरियर कंपनी का इस समय प्रमुख मॉडल है। यह काफी प्रभावशाली गाड़ी है। ये एसयूवी इनसाइड-आउट प्रीमियम डिजाइन के साथ आती है। इसमें दमदार इंजन और काफी आरामदायक फीचर्स हैं। टाटा की इस कार पर 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसके अलावा XZ+, XZA+ और डार्क एडिशन को छोड़कर बाकी वेरिेएंट्स पर आपको 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट उपलब्ध मिलेगा।
टाटा की कारों की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट :
6 लाख रु से सस्ती कारें :
- टाटा टियागो : 4.6 लाख रुपये से 6.59 लाख रुपये
- टाटा बोल्ट : 5.29 लाख रुपये से 7.87 लाख रुपये
- टाटा टिगोर : 5.75 लाख रुपये से 7.49 लाख रुपये
- टाटा जेस्ट : 5.82 लाख रुपये से 9.18 लाख
8 लाख रु से सस्ती कारें :
- टाटा नेक्सन : 6.94 लाख रुपये से 12.69 लाख रुपये
- टाटा टियागो जेटीपी : 6.69 लाख रुपये
- टाटा टिगोर जेटीपी : 7.59 लाख रुपये
9 लाख रु से ज्यादा कीमत वाली कारें :
- टाटा टिगोर ईवी : 9.54 लाख रुपये से 9.85 लाख रुपये
- टाटा सफारी स्टोर्म : 11.08 लाख रुपये से 16.17 लाख रुपये
- टाटा हेक्सा : 12.99 लाख रुपये से 18.37 लाख रुपये
- टाटा हैरियर : 13.69 लाख रुपये से 20.25 लाख
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications