Tata would make plan for Army: टाटा ने भारत में रक्षा विनिर्माण सुविधा स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। एयरबस, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) की कंपनी टाटा कंसोर्टियम और टीएएसएल के नेतृत्व में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के सहयोग से टाटा गुजरात के वडोदरा में रक्षा विनिर्माण संयंत्र की स्थापना करने जा रहा है। आगामी 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस संयंत्र का उदघाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे उदघाटन
रक्षा सचिव अजय कुमार ने गुरूवार को बताया कि 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वडोदरा में सी-295 विमान निर्माण सुविधा की आधारशिला रखेंगे। यह टाटा के द्वारा अपनी तरह की पहली परियोजना है जिसमें एक निजी कंपनी के माध्यम से भारत में सेना के विमानों का निर्माण किया जाएगा। रक्षा सचिव के अनुसार परियोजना की कुल लागत 21,935 करोड़ रुपये है। विमान का इस्तेमाल सेना के कार्यों के अतरिक्त नागरिक उद्देश्यों के लिए भी किया जा सकता है।

सितंबर 2021 में मिली थी मंजूरी
भारतीय वायु सेना के लिए सरकार ने स्पेन से 56 एयरबस डिफेंस एंड स्पेस एसए C-295 MW परिवहन विमान की खरीद के लिए सुरक्षा पर कैबिनेट समिति की मंजूरी सितंबर 2021 में दी गई थी। C-295 MW विमान 5 से 10 टन की क्षमता वाला एक परिवहन विमान है। यह नया विमान भारतीय वायुसेना के पुराने एवरो विमान की जगह लेगी। C-295MW समकालीन तकनीक के साथ 5-10 टन क्षमता का एक परिवहन विमान है। यह नए विमान IAF के पुराने एवरो विमान की जगह प्रयोग में लाए जाएंगे। इस विमान में तेज प्रतिक्रिया के लिए और सैनिकों और कार्गो के पैरा ड्रॉपिंग के लिए एक रियर रैंप डोर की सुविधा है। शार्ट टेक ऑफ सतहों यानी की कम टेक-ऑफ/लैंड से उड़ान भरना इसकी एक विशेषता है।
वायु सेना को मिलेगी मजबूती
यह विमान भारतीय वायुसेना की लॉजिस्टिक क्षमताओं को मजबूत करेगा। इस विमान में 71 यात्री या 44 पूरी तरह सुसज्जित पैराट्रूपर्स या 24 स्ट्रेचर की आसानी से कैरी किया जा सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक ऑर्डर किए गए 56 विमानो में से पहले 16 फ्लाई-अवे विमान सितंबर 2023 से अगस्त 2025 के बीच डिलिवर हो जाएंगे। इस सिरिज का पहला मेड इन इंडिया विमान सितंबर 2026 से मिलना शुरू हो सकता है। विमान की डिलीवरी की समय-सीमा के विषय में रक्षा सचिव ने बताया कि हर साल 8 विमानों का उत्पादन किया जाएगा।
महाराष्ट्र ने गुजरात को एक और प्रोजेक्ट गवांया
वेदांत-फॉक्सकॉन की सेमीकंडक्टर निर्माण परियोजना को गुजरात को गवाने के बाद माहाराष्ट्र ने 21,000 करोड़ रुपये की एक और बड़ी एयरबस निर्माण परियोजना गुजरात को गवां दी है। इस परियोजना को पहले महाराष्ट्र में स्थापित कनरे की योजना बनाई गई थी। अब इसे गुजरात के वडोदरा में स्थापित किया जा रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications