Tata Capital IPO in Hindi: आईपीओ में मार्केट एक बार फिर हलचल मचने वाला है. क्योंकि जल्द ही टाटा ग्रुप (Tata Group) की एक और कंपनी IPO लॉन्च करने की तैयारी में है. टाटा कैपिटल ( Tata Capital IPO) का पब्लिक इश्यू को लेकर आज 25 फरवरी को बड़ा अपडेट आया है. इसके तहत कंपनी के बोर्ड ने आईपीओ (IPO) की योजना को मंजूरी दे दी है. इसके तहत पब्लिक इश्यू में 23 करोड़ इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू होगा. साथ ही ऑफर फॉर सेल यानी OFS में मौजूदा शेयरहोल्डर्स और निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. खबर के बाद टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन (Tata Investment Share Price) के शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की जा रही, जोकि BSE पर 7% उछल गया है.
जल्द आएगा टाटा कैपिटल का आईपीओ! ( Tata Capital IPO)
टाटा कैपिटल ( Tata Capital) से जुड़ी ताजा जानकारी के मुताबिक बोर्ड ने करीब 1504 करोड़ रुपए तक के शेयरों को जारी करने पर सहमत है. रॉयटर्स के मुताबिक टाटा ग्रुप (Tata Group) की फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी टाटा कैपिटल इस साल सितंबर तक एक्सचेंज पर लिस्ट हो सकती है. क्योंकि रिजर्व बैंक (RBI Norms) का अपर लेयर की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों से जुड़ा यह नियम अनिवार्य है.
टाटा कैपिटल का आईपीओ नवंबर 2023 को बाद आने वाला टाटा ग्रुप (Tata Group IPO) का पहला आईपीओ है. क्योंकि टाटा ग्रुप की अन्य कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज का शेयर (Tata Tech IPO) नवंबर 2023 में शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था. हालांकि, टाटा कैपिटल ( Tata Capital ) के आईपीओ से जुड़ा और ज्यादा जानकारी नहीं आया है.

टाटा संस (Tata Sons) के पास है अधिकतम स्टेक
टाटा कैपिटल ( Tata Capital), टाटा ग्रुप की कंपनी है. यह नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी है. इस कंपनी की शुरुआत 2007 में हुई. टाटा कैपिटल ( Tata Capital Business), हाउसिंग से लेकर पर्सनल लोन तक वाइड रेंज के लोन ऑफर करती है. कंपनी में टाटा संस की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है. मार्च 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक टाटा कैपिटल में टाटा संस (Tata Sons) के पास 92.8% हिस्सेदारी है. बता दें कि कंपनी ने राइट इश्यू के जरिए 17.3 करोड़ डॉलर (1 डॉलर=86.85 रुपए) का फंड जुटाने का ऐलान किया है.
टाटा इनवेस्टमेंट स्टॉक बना रॉकेट (Tata Investment Share Rise)
टाटा कैपिटल ( Tata Capital IPO News) के आईपीओ की खबर का असर टाटा इनवेस्टमेंट (Tata Investment Share) के शेयरों पर देखने को मिल रहा है. BSE पर शेयर करीब 8% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. यह 6190 रुपए पर पहुंच गया है, जोकि सुबह 5800 रुपए के भाव पर ओपन हुआ. फिर 6225 रुपए का हाई बनाया. बता दें कि इसका कुल मार्केट कैप 31318 करोड़ रुपए है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications