नई दिल्ली, दिसंबर 18। टाटा की डीलरशिप बिक्री को बढ़ावा देने के लिए दिसंबर में अपनी विभिन्न कारों पर नकद छूट, कॉर्पोरेट छूट और एक्सचेंज बोनस की पेशकश कर रही है। जिन मॉडलों पर इस तरह के बेनेफिट दिए जा रहे हैं उनमें हैरियर, सफारी, टियागो, टिगोर, नेक्सन और नेक्सन ईवी शामिल हैं। कुल मिला कर अधिकतम छूट 65000 रु है। आगे जानते हैं किस कार पर कितनी छूट मिल रही है।
टाटा हैरियर
टाटा हैरियर पर 65,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। हैरियर टाटा की 5-सीट मिड साइज एसयूवी है, जो अपने विशाल और आरामदायक केबिन और दमदार 170 एचपी, 2.0-लीटर वाले डीजल इंजन के लिए जानी जाती है। इसका मुकाबला एमजी मोटर, हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टॉस से है। दिसंबर महीने में इस पर डीलर कार के डार्क एडिशन मॉडल को छोड़कर, बाकी सभी वेरिएंट पर 40,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट और 25,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रहे हैं। दूसरी ओर, डार्क एडिशन रेंज पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है।
टाटा सफारी
टाटा सफारी पर इस समय 40,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। टाटा की फ्लैगशिप एसयूवी सफारी छह और सात-सीटर विकल्पों में आती है और महिंद्रा एक्सयूवी700 और हुंडई अल्कजर को टक्कर देती है। इस एसयूवी में मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प मिलते हैं। हैरियर की तरह ये भी 170 एचपी 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ आती है। इस महीने खरीदार सफारी के सभी वेरिएंटों पर 40,000 रुपये तक की एक्सचेंज छूट का लाभ उठा सकते हैं। मगर इसमें गोल्ड एडिशन को छोड़ा गया है।
टाटा टिगोर
टाटा टिगोर कार पर 35,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। यह मॉडल अपने स्टाइलिश, चार-दरवाजे वाले कूप-जैसी डिज़ाइन के लिए पहचाना जाता है। यह केवल 85एचपी, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है जिसे 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी गियरबॉक्स के साथ लिंक किया गया है। टिगोर पर इस महीने 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट और 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
टाटा टियागो
टाटा टियागो पर 30,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। टाटा की सबसे छोटी पेशकश टियागो मारुति वैगन आर और हुंडई सैंट्रो जैसी है। हैचबैक में एक विशाल केबिन, गुड राइड और हैंडलिंग बैलेंस है। इसमें भी 85 एचपी, 1.2-लीटर पेट्रोल मोटर वाला इंजन है। दिसंबर महीने के लिए डीलर इस पर 10,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये की एक्सचेंज छूट और 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट दे रहे हैं।
टाटा नेक्सन, नेक्सन ईवी
नेक्सन टाटा की कॉम्पैक्ट एसयूवी है जो पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ आती है। नेक्सन अच्छी तरह से डिजाइन की गयी एक विशाल कार है और हुंडई की वैन्यू और विटारा ब्रेजा को टक्कर देती है। इस पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट और 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। पेट्रोल से चलने वाली नेक्सन 5,000 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट के साथ भी उपलब्ध है। इस बीच नेक्सन ईवी पर एक्सजेड+ लक्स वैरिएंट पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट और एक्सजेड+ वेरिएंट पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications