Tata Tiago Electric Booking : टाटा मोटर्स ने हाल ही में भारतीय बाजार में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार पेश की है। ये है टियागो ईवी। इसकी कीमत 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। ये 8.5 लाख रु से कम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च की गयी है। अब आज से टाटा टियागो ईवी की बुकिंग शुरू हो गयी है। जो इच्छुक ग्राहक हैं वे टियागो ईवी को सिर्फ 21,000 रुपये की शुरुआती राशि के साथ बुक कर सकते हैं।
2000 यूनिट्स रिजर्व
टाटा ने अपने मौजूदा ईवी ग्राहकों के लिए टाटा टियागो ईवी की 2,000 इकाइयाँ रिजर्व की हैं। ध्यान रहे कि कंपनी ने टाटा टियागो की जो शुरुआती कीमत तय की है, वो केवल इसकी 10,000 यूनिट्स के लिए है। यानी ये कीमत सिर्फ शुरुआती बैच के लिए लागू होगी। इसका मतलब है कि 10000 यूनिट्स के बाद इसकी कीमतें बदल सकती हैं। कार की टेस्ट ड्राइव दिसंबर 2022 से शुरू होगी।
सात वेरिएंट में आई कार
टाटा ने नई टियागो ईवी को सात वेरिएंट में पेश किया है, जो विभिन्न चार्जिंग ऑप्शनों और बैटरी पैक के साथ उपलब्ध हैं। टाटा टियागो ईवी में 19.2 किलोवाट या 24 किलोवाट का बैटरी पैक है। ये दोनों ही यूनिट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगी। 19.2 किलोवाट की बैटरी अधिकतम 60 बीएचपी की पावर और 110 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करती है। ये मॉडल 250 किमी प्रति चार्ज की रेंज के साथ आता है।
24 किलोवाट की बैटरी
वहीं 24 किलोवाट की बैटरी 74 बीएचपी पावर और 114 एनएम टॉर्क जनरेट करती है जो 315 किमी रेंज ऑफर करती है। इन बैटरियों को डीसी फास्ट चार्जर से 57 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं 7.2 किलोवाट के एसी चार्जर का उपयोग करके आप 3 घंटे 36 मिनट में 0 से 100 फीसदी चार्ज किया जा सकता है।
ये हैं कार के फीचर
टाटा टियागो ईवी के कुछ प्रमुख फीचर्स में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 7.0 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक रूप से एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम, ऑटोमैटिक क्लाइमैट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और लेदर की सीटें शामिल हैं। इस कार को वैश्विक एनसीएपी द्वारा 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गयी है। टाटा टियागो ईवी में डुअल एयरबैग, ईबीडी के साथ एंटी ब्रेक सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर और सीट बेल्ट रिमाइंडर शामिल हैं। टाटा टियागो ईवी, टाटा टिगोर ईवी को टक्कर देगी जो भारतीय बाजार में इसी सेगमेंट की कार है।
बुकिंग में दिक्कत
एक अन्य खबर के अनुसार इस कार में काफी अधिक लोगों की दिलचस्पी है और इसी के नतीजे के तहत बुकिंग पोर्टल क्रैश हो गया है। सटीक डिटेल उपलब्ध नहीं हैं, मगर अनुमान है कि ऐसा इसकी वेबसाइट पर काफी ज्यादा ट्रैफिक के कारण हो सकता है। टाटा टियागो ईवी हैचबैक के लिए इस जबरदस्त प्रतिक्रिया के कारण बुकिंग पोर्टल क्रैश हो सकता है। टियागो ईवी के लिए बुकिंग पोर्टल दोपहर 12 बजे ओपन हुआ और कुछ मिनट बाद वेबसाइट के क्रैश हो गयी। इसके लिए भारी ट्रैफिक को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, जिसे फिलहाल वेबसाइट हैंडल नहीं कर सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications