Tata Group : देश में कई सारे ऐसे लोग है जो आईफोन खरीदना तो चाहते है लेकिन वे आईफोन की अधिक कीमत होने की वजह से उसको खरीद नहीं पाते है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा ग्रुप और एप्पल देश में आईफोन को बनाने की डील साइन करने के बहुत करीब है। यह पहली बार होगा कि कोई स्थानीय कम्पनी आईफोन के असेंबली में कदम रखेंगी।
दक्षिणी कर्नाटक प्रदेश में टाटा द्वारा विस्ट्रॉन कॉर्प फैक्ट्री के अधिग्रहण की बात काफी अधिक वक्त से चल रही है। इस जगह पर कर्मचारी की बात करें तो फिर इस जगह पर 10 हजार से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं, जो लेटेस्ट आईफोन 14 को असेंबल करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विस्ट्रॉन ने स्टेट बैक्ड फाइनेंशियल इंसेंटिव हासिल करने के लिए इस फाइनेंशियल ईयर तक कारखाने से मिनिमम 1.8 बिलियन डॉलर कीमत के आईफोन भेजने की प्रतिबद्धता जताई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले के जानकार व्यक्ति नाम न बताने के शर्त पर कहा कि टाटा ग्रुप उन प्रतिबद्धताओं का सम्मान करने के लिए तैयार है। क्योंकि भारत में विस्ट्रॉन आईफोन के बिजनेस से बाहर हो गया है। हालांकि, विस्ट्रॉन, टाटा और ऐपल के प्रवक्ताओं ने इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
एप्पल के द्वारा देश में आईफोन का प्रोडक्शन करना। उसके चीन से अपने बिजनेस को डायवर्सिफाई करने की नीति का एक हिस्सा हो सकता है। गोतरलब है कि पीएम मोदी की तरफ से प्रोडक्शन और रोजगार को बढ़ाने के लिए कई तरह के आकर्षक वित्तीय इंसेंटिव दिए जा रहे हैं। जिस वजह से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग में तेजी देखी जा रही है।
देश में कोरोना लॉक डाउन और वॉशिंगटन और बीजिंग के बीच बढ़ते तनाव के बाद चीन से अपने बिजनेस को एप्पल ने डायवर्सिफाई करना शुरू करना शुरू कर दिया है।
देश में अगर एप्पल आईफोन को बनाना शुरू करता है तो अन्य ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड जो है। वे भी चीन से अपनी निर्भरता को कम करना शुरू करेंगे। जिस वजह से भारत को काफी फायदा हो सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications