Tata Group: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रही. इस कड़ी में टाटा ग्रुप की ज्वैलरी कंपनी टाइटन ने भी सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी FY25 की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, आय में पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की गई. नतीजों से पहले शेयर हल्की मजबूती के साथ बंद हुआ है. बताते चलें कि टाइटन कंपनी का शेयर दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला एंड एसोसिएट्स के पोर्टफोलिया का हिस्सा है.
सितंबर तिमाही में मुनाफा घटा
टाइटन कंपनी ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 25 फीसदी घटा है, जोकि 705 करोड़ रुपए रहा. जबकि पिछले साल की समान तिमाही में नेट प्रॉफिट का आंकड़ा 940 करोड़ रुपए था. ज्वैलरी और घड़ी बनाने वाली टाटा ग्रुप की कंपनी ने मंगलवार को तिमाही नतीजे जारी किए हैं.
टाइटन कंपनी ने बताया कि जुलाई से सितंबर के दौरान आय में 24 फीसदी की पॉजिटिव ग्रोथ देखने को मिली. यह सालाना आधार पर 10027 करोड़ रुपए से बढ़कर 12458 करोड़ रुपए पहुंच गई. नतीजों से पहले बीएसई पर टाइटन कंपनी का शेयर करीब आधे फीसदी की मजबूती के साथ 3235 रुपए पर बंद हुआ था.

ज्वैलरी सेगमेंट कंपनी का ग्रोथ
टाटा ग्रुप की कंपनी ने बताया कि ज्वैलरी सेगमेट की कुल इनकम भी 26 फीसदी बढ़ी है. यह 10763 करोड़ रुपए रही. इस दौरान भारतीय कारोबार में 25 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई. EBITDA इस दौरान 1133 करोड़ रुपए रहा. जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 1400 करोड़ रुपए था. तिमाही में मार्जिन 8.6% पर रहा.
कंपनी ने कहा कि कस्टम ड्युटी में कटौती से अस्थाई तौर पर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे ग्राहकों की सोने में खरीदारी की रुचि बढ़ी. खरीदारी ग्रोथ अच्छी रही. तिमाही के दौरान तनिष्क ने देश में 11 नए स्टोर ओपन किए.
झुनझुनवाला पोर्टफोलियो का है हिस्सा
राकेश झुनझुनवाला एंड एसोसिएट्स के पोर्टफोलियो में टाइटन कंपनी का शेयर भी शामिल है. सितंबर तिमाही तक के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने 5.1 फीसदी हिस्सेदारी है. पोर्टफोलियो में टाइटन के 45,713,470 शेयर हैं, जिनकी कुल वैल्यू 14,788.3 करोड़ रुपए है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications