
Tata starts manufacturing iPhone in India: टाटा ग्रुप ने भारत में एप्पल के आईफोन का उत्पादन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार टाटा ग्रुप ने कुछ समय पहले एप्पल की सप्लायर कंपनी विस्ट्रोन की बंगलुरू के पास नरसापुरा में स्थित फैक्ट्री का अधिग्रहण किया था। अब इसी फैक्ट्री में आईफोन का उत्पादन शुरू हो गया है।
अभी कुछ समय पहले ही एप्पल के सीईओ टिम कुक भारत आए थे। इस दौरान इन्होंने टाटा संस के चेयरमैन एन चन्द्रशेखरन से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि इसके कुछ ही हफ्ते के बाद टाटा ने आईफोन का उत्पादन शुरू किया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक इस मीटिंग के दौरान टाटा ग्रुप के मेगा इलेक्ट्रानिक्स उत्पादन के प्लान पर चर्चा हुई। माना जा रहा है कि टाटा और एप्पल के दौरान लम्बे और छोटे समय की साझेदारी को लेकर चर्चा हुई है।
हालांकि अभी इस बात को लेकर संशय है कि क्या विस्ट्रान पूरी तरह से बंगलुरु में एप्पल के उत्पादन से पूरी तरह से बाहर हो गई है। वैसे माना जा रहा है कि विस्ट्रान यहां से बाहर होकर अब अन्य कारोबारी संभावनाओं पर काम कर रही है।
टीओआई के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि टाटा ग्रुप के चुनिंदा अधिकारी इस बंगलुरु प्रोजेक्ट का काम देख रहे हैं, जिसकी सीधे मॉनिटरिंग ग्रुप के चेयरमैन एन चन्द्रशेखरन कर रहे हैं। इसके अलावा इस काम में विस्ट्रान और एप्पल के अधिकारी भी उनकी मदद कर रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि टाटा ने इस बंगलुरु के प्लांट से एप्पल आईफोन का उत्पादन शुरू कर दिया है। यहां पर ऑपरेशन से जुड़े लोगों को पूरी तरह से इस नए काम के लिए तैयार किया गया है।

माना जा रहा है कि केन्द्र की सरकार ने इस बात पर जोर दिया है कि एप्पल भारत में न केवल उत्पादन बढ़ाए, बल्कि भारत के कार्पोरेट को भी इस काम में शामिल करे।
ध्यान रहे कि एप्पल अब चीन के बाहर भारत में सबसे बड़ा उत्पादन प्लांट बनाने जा रहा है। इस काम में एप्पल के तीनों उत्पादन कंपनियां लगी हुई हैं। इन कंपनियों के नाम है विस्ट्रान, पेगाट्रान और फॉक्सकॉन।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications