शेयर बाजार में 8 मई को लगातार चौथे दिन करेक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार की बिकवाली में भरोसेमंद शेयर एक्शन दिखा रहे. इसमें टाटा ग्रुप के शेयर खासकर फोकस में हैं. नतीजों में डिविडेंड फिर ब्रोकरेज फर्म का बुलिश नजरिया शेयरों में जोश भर रहा. इस कड़ी में घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस लिमिटेड ने शॉर्ट टर्म के लिए टाटा ग्रुप की कंपनी का शेयर पिक किया है. TCS देश की सबसे बड़ी IT कंपनी है. 12 अप्रैल को नतीजों के साथ कंपनी ने 2800 फीसदी के बंपर डिविडेंड का भी ऐलान किया है. अब ब्रोकरेज की बुलिश रेटिंग से निवेशकों को डबल मुनाफा होगा. बाजार की तेज गिरावट में TCS का शेयर सपाट 4000 रुपए के भाव के आसपास ट्रेड कर रहा है.
Brokerage on TCS Share
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस ने शॉर्ट टर्म के लिए TCS को पिक किया है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि 2-3 के लिए टाटा ग्रुप स्टॉक को खरीद सकते हैं. शेयर पर 4150 रुपए का अपसाइड टारगेट है. फिलहाल शेयर 3975 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. बता दें कि टाटा ग्रुप का ये शेयर नतीजों के बाद से सुस्त है. महीनेभर में 2 फीसदी फिसल चुका है. शेयर पिछले 2 हफ्तों में भी सपाट रहा है. 6 महीने में स्टॉक का रिटर्न 13 फीसदी का है. लार्ज कैप स्टॉक ने निवेशकों को 1 साल की अवधि में करीब 19 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है.

TCS Dividend Amount
TCS का शेयर मीडियम और लॉन्ग टर्म में भले ही ज्यादा रिटर्न दिया, लेकिन लगातार डिविडेंड से निवेशकों की बल्ले-बल्ले हो रही है. टाटा ग्रुप की कंपनी ने 12 अप्रैल को मार्च तिमाही के नतीजों के साथ FY24 के लिए फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है. इसके तहत शेयरहोल्डर्स को 2800% का तगड़ा प्रॉफिट होगा. बाजार को दी जानकारी में TCS ने बताया कि शेयरहोल्डर्स को 1 रुपए के फेस वैल्यू पर 28 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है.
TCS Dividend Record Date
फाइनल डिविडेंड के लिए TCS ने जरूरी अपडेट भी जारी किया है. एक्सचेंज फाइलिंग में IT कंपनी ने बताया कि फाइनल डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलते ही पेमेंट किया जाएगा. बता दें कि 31 मई, 2024 को कंपनी की सालाना बैठक यानी AGM होने वाली है, जिसमें शेयरहोल्डर्स डिविडेंड को मंजूरी देंगे. TCS के बोर्ड ने फाइनल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दिया है. बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि 2800% डिविडेंड के लिए 16 मई, 2024 को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है. इससे पहले दिसंबर तिमाही के लिए भी कंपनी ने 1800% स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया था.
TCS Q4 Results
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS की कुल आय Q4 में सालाना आधार पर 3.5% बढ़ा. ये 61237 करोड़ रुपए रही. भारतीय कारोबार का ग्रोथ 37.9% और यूके बिजनेस का ग्रोथ 6.2% रहा. Q4 में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 26.0% रही, जिसमें सालाना आधार पर 150 बेसिस प्वाइंट्स की ग्रोथ देखी गई. नेट इनकम यानी नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 9.1% उछाल के साथ 12434 करोड़ रुपए रहा.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications