टाटा समूह ऑनलाइन किराना सामान बेचने वाली बिग बास्केट में 68 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 9,500 करोड़ रुपये में खरीद रहा है।
नई दिल्ली: टाटा समूह ऑनलाइन किराना सामान बेचने वाली बिग बास्केट में 68 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 9,500 करोड़ रुपये में खरीद रहा है। टाटा समूह के इस ऐलान से आने वाले दिनों में मुकेश अंबानी के रिलायंस रिटेल और अमेजन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। टाटा ग्रुप देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन ग्रोसरी कंपनी बिगबास्केट में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए करीब 1.31 बिलियन डॉलर का निवेश करने की तैयारी में है। बता दें कि बीते कल मंगलवार को सूत्रों के हवाले से दावा किया कि टाटा ग्रुप ने ऑनलाइन किराना स्टार्टअप बिगबॉस्केट में 68 प्रतिशत हिस्सेदारी को लगभग 9,500 करोड़ रुपये (1.31 बिलियन डॉलर) में खरीदेगा। बता दें कि बेंगलुरु स्थित बिगबॉस्केट में अलीबाबा ने भी पैसे लगाए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक बनाने वाली टाटा ग्रुप एक सुपर एप लॉन्च करने की योजना बना रहा है, जिसमें ऑनलाइन किराना स्टार्टअप बिगबॉस्केट के घरेलू सामान और ग्रॉसरी प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज को जोड़ा जाएगा। इससे टाटा को एक बड़ा यूजर बेस भी मिलेगा।
बता दें कि भारत के उभरते ई-कॉमर्स मार्केट में टाटा को दिग्गज Amazon.com Inc और Reliance Industries Ltd से प्रतिस्पर्धा करना पड़ेगा। टाटा की हिस्सेदारी बिगबॉस्केट के लिए 13,500 करोड़ रुपए के इंटरप्राइज वैल्यू में तब्दील होगी। खबरों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में टाटा ग्रुप और बिगबॉस्केट के बीच का यह सौदा पूरा हो सकता है। यह सौदा ऑनलाइन बिजनेस स्पेस में अब तक का सबसे बड़ा सौदा हो सकता है। बिगबास्केट, वॉलमार्ट इंक की स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट और अमेजन की फ्रेश सेवा के साथ प्रतिस्पर्धा करता है। फिलहाल, टाटा ग्रुप और बिगबास्केट की तरफ से इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं आई है।
बिगबॉस्केट की स्थापना वी एस सुधाकर, हरी मेनन, विपुल पारेख, अभिनव चौधरी और वी एस रमेश ने वर्ष 2011 में की थी। कंपनी का मुख्यालय बेंगलुरु में है। बिगबास्केट.कॉम के मुताबिक इस ई-कॉमर्स पोर्टल पर 1,000 से ज्यादा ब्रांड के 18,000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। इनमें ताजी सब्जियों और फल से लेकर चावल, दाल, मसाले और पैकेटबंद प्रोडक्ट्स शामिल हैं। कंपनी की उपस्थिति बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, चेन्नई, दिल्ली, नोएडा, मैसूर, कोयंबटूर, विजयवाड़ा-गूंटूर, अहमदाबाद-गांधीनगर, लखनऊ-कानपुर, गुड़गांव, वडोदरा, सहित विभिन्न शहरों में है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications