Stock Split; Tata Group Stock: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव का दौर चलता रहता है और इस उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच में कंपनियां कई तरह के कॉर्पोरेट एक्शन की घोषणा करती हैं जिससे निवेशकों के पास कमाई करने का सुनहरा मौका होता है। अब इसी कड़ी में टाटा ग्रुप की एक कंपनी धाकड़ कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

अब इस स्टॉक स्प्लिट को लेकर कुछ और महत्वपूर्ण अपडेट सामने आए हैं। सोमवार को बाज़ार बंद होने के बाद कंपनी ने अपने शेयरधारकों को एक बड़ा अपडेट देते हुए स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट की जानकारी दी है। हम यहां जिस कंपनी की बात कर रहे हैं उसने पिछले कुछ सालों में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। बंपर रिटर्ट देने वाले टाटा ग्रुप की इस कंपनी का नाम टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Tata Investment Corporation Ltd, TICL) है।
Tata Investment Corporation Share Price
स्टॉक स्प्लिट को लेकर रिकॉर्ड डेट तय किए जाने के बाद टाटा इन्वेस्टमेंट के शेयरों में मंगलवार, 23 सितंबर को जबरदस्त तेजी देखी गई। टाटा इंवेस्टमेंट के शेयर बीएसई पर 11 फीसदी से अधिक की उछाल के साथ 52 सप्ताह के नए उच्च स्तर 8099.95 रुपये पर पहुंच गए। हालांकि बीते दिन सोमवार को स्टॉक लगभग 0.5% गिरावट के साथ करीब 7279 रुपये पर बंद हुए थे। स्टॉक का 52 सप्ताह का निचला स्तर 5,147.15 रुपये है। खबर लिखे जाने तक दोपहर के 2:04 बजे 10.32 फीसदी की उछाल के साथ 8030.90 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।
Tata Investment Corporation Share Price History: कैसा है शेयरों का हाल
टाटा इन्वेस्टमेंट का स्टॉक पिछले 5 सेशन में 13% की बढ़त देख चुका है। पिछले 6 महीने में भी स्टॉक में 23% का ग्रोथ हुआ है। 2 साल में स्टॉक का परफॉर्मेंस देखें तो इसने 185 फीसद की बढ़त दिखाई है। इसके अलावा इस साल अब तक निवेशकों को 16 फीसदी और पांच साल में 841 फीसदी से अधिक रिटर्न मिला है।
टाटा इन्वेस्टमेंट स्टॉक स्प्लिट रिकॉर्ड डेट
एक्सचेंज फाइलिंग में टाटा इन्वेस्टमेंट ने स्टॉक स्प्लिट को लेकर शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट की जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 14 अक्टूबर 2025 को स्टॉक स्प्लिट के लिए 'रिकॉर्ड डेट' तय की है। यानी रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के रजिस्टर में जिन शेयरधारकों का नाम होगा, उनको स्टॉक स्प्लिट का लाभ मिलेगा।
टाटा इन्वेस्टमेंट स्टॉक स्प्लिट रेशियो
फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। यानी के 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले हर एक शेयर को 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 इक्विटी शेयरों में बांटा जाएगा। स्टॉक स्प्लिट के प्रस्ताव को टाटा इन्वेस्टमेंट के बोर्ड ने 4 अगस्त 2025 को मंजूरी दी थी। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि उसके बोर्ड ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले हर एक शेयर को 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटने की मंजूरी दी है। इसका सीधा मतलब है कि यदि आपके पास 10 शेयर हैं तो स्टॉक स्प्लिट के बाद वह 100 शेयर हो जाएंगे।
टाटा इन्वेस्टमेंट क्या करती है?
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा इन्वेस्टमेंट एक नॉन-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है। ये RBI द्वारा मिडिल लेयर NBFC के रूप में रजिस्टर्ड है। कंपनी मुख्य रूप से इक्विटी शेयरों और इक्विटी से जुड़ी सिक्योरिटीज में निवेश करती है। टाटा इन्वेस्टमेंट फरवरी 2008 में टाटा संस की सहायक कंपनी बनी थी।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications