नयी दिल्ली। निवेश के जरिए पैसा कई गुना करना है तो शेयर बाजार से बेहतर कोई दूसरा ऑप्शन नहीं हो सकता। मगर यदि आप शेयर बाजार से कमाई करना चाहते हैं तो आपके पास खास जानकारी होनी चाहिए। यदि आप समय की तंगी की वजह से जानकारी नहीं जुटा सकते तो इसका भी उपाय है। आप शेयर बाजार में पैसा लगाने के लिए ब्रोकिंग फर्म की मदद ले सकते हैं। ब्रोकिंग फर्म आपको बताती है कि कौन से शेयर में पैसा लगाना सही रहेगा। इसी तरह कई जानकार भी समय-समय पर चुनिंदा शेयरों में पैसा लगाने की सलाह देते हैं। जहां तक मुनाफे का सवाल है तो एक शेयर ऐसा ही जिसने पिछले 1 साल में 1 लाख रु को 5 लाख रु में बदल दिया। आगे भी इस शेयर से कमाई की जा सकती है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।
टाटा मोटर्स ने कर दिया मालामाल
पिछले एक साल में टाटा मोटर्स के शेयर ने निवेशकों को मालामाल कर दिया। एक साल मे टाटा समूह की टाटा मोटर्स के शेयर ने भारी भरकम रिटर्न दिया है। इस अवधि में टाटा मोटर्स ने निवेशकों का 5 गुना तक बढ़ा दिया। पिछले एक साल में टाटा मोटर्स के शेयर ने निवेशकों की कमाई कराई है, उतना मुनाफा एफडी जैसे किसी विकल्प से कमाने में आपको कई साल लग जाएंगे।
कैसे हो गए 1 लाख रु के 5 लाख रु
24 मार्च 2020 को टाटा मोटर्स का शेयर 63.60 रु तक गिरा था। जबकि बीते शुक्रवार यानी 19 फरवरी 2021 को टाटा मोटर्स का शेयर 322 रु तक चढ़ा। इसका मतलब है कि शेयर से निवशकों को 406 फीसदी का भारी भरकम रिटर्न मिला। इतने रिटर्न के हिसाब से अगर किसी ने टाटा मोटर्स के शेयरों में 1 लाख रु लगाए हों तो वो 5 लाख रु से अधिक हो गए होंगे।
किस लेवल पर है शेयर
शुक्रवार को टाटा मोटर्स का शेयर 11.30 रु या 3.50 फीसदी की कमजोरी के साथ 312.00 रु पर बंद हुआ। इस स्तर पर टाटा मोटर्स की मार्केट कैपिटल 96,375.99 करोड़ रुपये है। टाटा मोटर्स के शेयर के पिछले हफ्तों का शिखर 341.85 रु और निचला स्तर 63.60 रु रहा है। इन दोनों स्तरों के बीच 5 गुना से अधिक है। आगे भी ये शेयर अच्छी कमाई करा सकता है। मगर शेयर बाजार काफी अस्थिरता वाली जगह भी है। इसलिए निवेश से जानकार या ब्रोकिंग फर्म की सलाह जरूर लें।
2021 में भी तेजी भर दी झोली
टाटा मोटर्स के शेयर में 2021 में भी तेजी बरकरार है। 31 दिसंबर को टाटा मोटर्स का शेयर 183.7 रु पर था। जबकि इस समय ये 312 रु पर है। यानी इस साल में अब तक निवेशकों को टाटा मोटर्स के शेयर से करीब 70 फीसदी रिटर्न मिला है। इतना रिटर्न एफडी की तुलना में करीब 10 गुना है।
टाटा कारों पर डिस्काउंट
टाटा इस महीने अपनी कारों पर 70 हजार रु तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इनमें टाटा हैरियर पर 70000 रु तक की छूट है। वहीं टाटा टियागो पर 28000 रु, टिगोर पर 33000 रु, नेक्सन के पेट्रोल वेरिएंट पर 3000 रु और नेक्सन के डीजल वेरिएंट पर 20000 रु की छूट मिल रही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications