Tata Motors Demerger: टाटा मोटर्स दो अलग-अलग सूचीबद्ध कंपनियों में डीमर्जर होकर अपने बिजनेस संचालन का रिस्ट्रिक्टिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने अब इस डीमर्जर की प्रभावी डोट की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

एक्सचेंज फाइलिंग यह डीमर्जर 1 अक्टूबर, 2025 से प्रभावी होगा, जो कंपनी की बदलाव रणनीति में एक महत्वपूर्ण साबित होगा। कंपनी ने अब अपने कमर्शियल व्हीकल (सीवी) और पैसेंजर व्हीकल (पीवी) बिजनेस के विभाजन को पूरा करने की प्रभावी डेट और समय-सीमा की घोषणा कर दी है।
राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) के डीमर्जर योजना पर अंतिम सुनवाई पहले ही पूरी हो चुकी है, और आदेश फिलहाल सुरक्षित है। इसी फाइलिंग में, टाटा मोटर्स ने कहा कि डीमर्जर या स्पिन-ऑफ वर्तमान कोटर (वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही) में पूरा हो जाएगा।
टाटा मोटर्स विभाजन रिकॉर्ड डेट
टाटा मोटर्स विभाजन रिकॉर्ड डेट कंपनी के नियत समय में तय की जाएगी। टाटा कंपनी एक्सचेंजों के माध्यम से रिकॉर्ड डेट की घोषणा करेगी। डीमर्जर रिकॉर्ड तिथि कंपनी को उन शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने की अनुमति देगी जिन्हें नई कंपनी या डीमर्जर कंपनी के शेयर जारी किए जाएंगे।
टाटा मोटर्स डीमर्जर रेशियो
इससे पहले, टाटा मोटर्स ने घोषणा की थी कि उसके वाणिज्यिक वाहन और यात्री वाहन व्यवसाय के लिए डीमर्जर रेशियो 1:1 होगा, जिसका मतलब है कि मौजूदा कंपनी के प्रत्येक शेयर के बदले परिणामी कंपनी का एक शेयर जारी किया जाएगा। डीमर्जर होने वाली कंपनी शेयर बाजारों में अलग से लिस्ट होगी।
टाटा मोटर्स डीमर्जर कंपनी का नाम
डीमर्जर योजना के तहत, टाटा मोटर्स अपने व्यवसाय को दो अलग-अलग कंपनियों में विभाजित करेगी। डीमर्जर पूरा होने के बाद, टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन (CV) व्यवसाय का नाम TML कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड (TMLCV) होगा। बाद में इसका नाम बदलकर टाटा मोटर्स लिमिटेड (TML) कर दिया जाएगा।
टाटा मोटर्स के यात्री वाहन (PV), इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और जगुआर लैंड रोवर (JLR) बिजनेस का मौजूदा सूचीबद्ध कंपनी में विलय कर दिया जाएगा। इसका नाम टाटा मोटर्स लिमिटेड (TML) ही रहेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications