दिवाली के मौके पर कार खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए बढ़िया मौका है। फेस्टिव सीजन पर ऑटो कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने वाहनों पर नई स्कीम्स, डील्स और डिस्काउंट देने में व्यस्त
नई दिल्ली: दिवाली के मौके पर कार खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए बढ़िया मौका है। फेस्टिव सीजन पर ऑटो कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने वाहनों पर नई स्कीम्स, डील्स और डिस्काउंट देने में व्यस्त हैं। फेस्टिव सीजन में अगर आप नयी कार खरीदना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। Home Loan : Tata दे रहा 3.99 फीसदी पर कर्ज, साथ में 8 लाख रु का वाउचर भी ये भी पढ़ें

धनतेरस से ठीक पहले कस्टमर को लुभाने के लिए टाटा मोर्ट्स ने अपनी कारों पर आकर्षक डिस्काउंट और ऑफर्स की पेशकश की हैं। तो अगर आप टाटा की कार खरीदने की सोच रहे हैं। तो आपको 65 हजार रुपये तक का फायदा मिल सकता है। बता दें टाटा की ओर से इस पेशकश में केवल अल्ट्रोज़ कार को शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा आप टाटा की सभी कारों पर इस पेशकश का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी की ओर से कारों पर डिस्काउंट की बेहतरीन पेशकश की जा रही है।
टाटा टियागो पर 25000 रु तक का ऑफर
दिवाली से पहले यदि आप टाटा की टियागो कार खरीदते हैं तो आपको 25 हजार रुपये तक का फायदा मिल सकता है। इस ऑफर में आपको कंज्यूमर स्कीम के तहत 15 हजार रुपये तक का फायदा और पुरानी कार एक्सचेंज करने पर 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है।
टाटा टिगोर पर मिलेगा 30 हजार रुपये तक का फायदा
वहीं दूसरी ओर अगर आपका मन टिगोर की ओर बन रहा है तो कंपनी इस पर भी आपको आकर्षक ऑफर दे रही है। जी हां ठीक इसी तरह टाटा की टिगोर कार पर कंज्यूमर स्कीम के तहत 15 हजार रुपये तक का फायदा और 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। यानी आप टाटा की टिगोर कार को खरीदते हैं तो आपको 30 हजार रुपये तक का फायदा मिल सकता है।
टाटा के इस कार पर भी 65,000 रुपये तक की छूट
टाटा मोटर्स की लोकप्रिय सबकॉम्पैक्ट एसयूवी के डीजल वेरिएंट पर 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। ध्यान रहे यह लिमिटेड ऑफर पेट्रोल वेरिएंट लागू नहीं होता है। बता दें कि अपने सेगमेंट में इस कार को काफी पसंद किया जा रहा है। शायद यही कारण है कि अन्य गाड़ियों के मुकाबले कंपनी ने इस पर ज्यादा ऑफर नहीं दिया है। टाटा हैरियर फ्लैगशिप एसयूवी पर कुल 65,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें कन्जयूमर स्कीम पर 25,000 रुपये तक की अधिकतम छूट शामिल है, जबकि 40,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी शामिल है। बता दें कि यह ऑफर हैरियर के डार्क एडिशन, XZ+ और XZA+ वैरिएंट्स पर लागू नहीं होंगे। इन वैरिएंट को खरीदने पर ग्राहक को एक्सचेंज ऑफर के रूप में 40,000 रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications