आने वाले 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस का सेलिब्रेशन होगा. आजादी के इस दिन से पहले टाटा मोटर्स ने ग्राहकों को बड़ा गिफ्ट दिया है. दरअसल, कंपनी डीलरशिप साल 2023 में तैयार हुई गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट दे रही. इसके तहत टाटा मोटर्स के नेक्सॉन, हैरियर, सफारी, पंच, टियागो, टिगोर और अल्ट्रोज मॉडल्स पर तगड़ा ऑफर दिया जा रहा है. कार और SUVs खरीदारों को इन मॉडल्स पर करीब डेढ़ लाख रुपए तक की छूट मिल सकती है.
Tata Tiago
टाटा मोटर्स की हैचबैक कार Tata Tiago कस्मटर्स को तगड़ा ऑफर मिल रहा. इस पर ग्राहकों को अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है. 2023 में तैयार हुई Tata Tiago के मॉडल्स पर अगस्त में 90,000 रुपए तक की छूट मिल रही. बता दें कि टाटा टियागो की एक्स-शोरूम प्राइस 5.65 लाख से 8.90 लाख रुपए के बीच है. इसकी सीधी टक्कर मारुति की स्विफ्ट और हुंडई ग्रैंड i10 निओस से है. कार में 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन के साथ-साथ CNG ऑप्शन भी मिलता है.
Tata Tigor
Tata Tigor पर भी कंपनी मोटा डिस्काउंट ऑफर कर रही. साल 2023 में तैयार हुए टिगोर के मॉडल्स पर डीलरशिप डिस्काउंट 85000 रुपए तक की है. Tata Tigor की एक्स-शोरूम प्राइस 6.30 लाख से लेकर 9.55 लाख रुपए तक है. टाटा की ये व्हीकल्स भी 1.2-लीटर NA पेट्रोल और पेट्रोल+CNG पावरट्रेन पर चलती है.
Tata Punch
टाटा की कॉम्पैक्ट SUV Pure और Pure Rhythm को छोड़कर सभी Tata Punch वेरिएंट पर डिस्काउंट मिल रहा है. इसके तहत 2023 में तैयार हुई यूनिट्स पर कस्टमर्स को 18,000 रुपए तक की छूट मिल रही. बता दें कि मार्केट में Tata Punch की सीधी टक्कर हुंड्ई एक्सटर और सिट्रोएन C3 से है. टाटा की इस पॉप्युलर कार की एक्स-शोरूम प्राइस 6.13 लाख से लेकर 10.20 लाख रुपए तक है.

Tata Harrier
Tata Harrier की 2023 में तैयार हुई मॉडल्स पर ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट मिल रहा है. इसमें अनसोल्ड स्टॉक पर 75,000 रुपए से लेकर 1.45 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है. Tata Harrier में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वेरिएंट मिलते हैं. इस SUV में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो डीजल इंजन है, जो 170hp और 350Nm बनाता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या ऑप्शनल 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटो से जोड़ा गया है.
Tata Safari
टाटा मोटर्स की SUV Tata Safari पर कस्टमर्स को 1.65 लाख रुपए तक की छूट मिल रही. बता दें कि टाटा मोटर्स के किसी भी कार या SUV के लिए छूट का ये आंकड़ा सबसे ज्यादा है. सफारी की एक्स-शोरूम प्राइस 16.19 लाख रुपए से 27.34 लाख रुपए तक की रेंज में है. इस SUV में भी हैरियर की तरह ही FCA-सोर्स 2.0-लीटर डीजल इंजन का मिलता है.
Tata Nexon
2023 में तैयार हुए Tata Nexon पर कस्टमर्स को 31,000 रुपए से लेकर 1.15 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है. नेक्सॉन में 115hp की पावर जेनरेट करने वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन लगा है. इसकी सीधी टक्कर मार्केट में किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू और मारुति ब्रेजा सहित अन्य कॉम्पैक्ट SUV कार से है. नेक्सॉन की एक्- शोरूम कीमत 8 लाख रुपए से लेकर 15.80 लाख रुपए तक के बीच है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications