नए साल पर कार खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए बढ़िया मौका है। ऑटो कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने वाहनों पर नई स्कीम्स, डील्स और डिस्काउंट देने में व्यस्त हैं।
नई दिल्ली: नए साल पर कार खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए बढ़िया मौका है। ऑटो कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने वाहनों पर नई स्कीम्स, डील्स और डिस्काउंट देने में व्यस्त हैं। नए साल पर कस्टमर को लुभाने के लिए टाटा मोर्ट्स ने अपनी कारों पर आकर्षक डिस्काउंट और ऑफर्स की पेशकश की हैं। तो अगर आप टाटा की कार खरीदने की सोच रहे हैं। तो आपको 65 हजार रुपये तक का फायदा मिल सकता है। टाटा की सभी कारों पर इस पेशकश का फायदा उठा सकते हैं। TATA करेगी कोरोना फ्री कारों की बिक्री, जानिए खास तकनीक

65000 रुपये तक के फायदा केवल 31 जनवरी तक
कंपनी ने अपनी कारों पर जनवरी माह के ऑफर्स की शुरुआत कर दी है। इस महीने टियागो, टिगोर, नेक्सॉन और हैरियर को 65000 रुपये तक के फायदों के साथ घर लाया जा सकता है। फायदों में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनिफिट शामिल हैं। टाटा मोटर्स के ऑफर्स 31 जनवरी 2021 तक लागू रहेंगे। टाटा मोटर्स की कारों पर कॉरपोरेट्स के लिए स्पेशल ऑफर हैं।
हैरियर पर 65000 रुपये तक का जबरदस्त छूट
वहीं टाटा हैरियर के मामले में Camo, Dark Edition, XZ+ और XZA+ मॉडल्स को छोड़कर अन्य वेरिएंट्स पर 25000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। एक्सचेंज स्कीम के तहत पुरानी कार के बदले नई हैरियर खरीदने पर 40000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट है। इस तरह हैरियर पर 65000 रुपये तक के फायदे लिए जा सकते हैं। हैरियर के Camo, Dark Edition, XZ+ और XZA+ मॉडल्स पर केवल 40000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट मिल रहा है। टाटा हैरियर की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 13.84 लाख रुपये से शुरू है।
टियागो पर 25000 रुपये तक के फायदा
टाटा मोर्टस की सबसे छोटी कार टियागो पर 15000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10000 रुपये का एक्सचेंज बोनस लागू है। इस तरह इस कार पर कुल 25000 रुपये तक के फायदे हासिल किए जा सकते हैं। टाटा टिगोर पर 30000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं, जिनमें 15000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15000 रुपये का ही एक्सचेंज बोनस शामिल है। टाटा टियागो की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 4.70 लाख रुपये से शुरू है। टाटा टिगोर की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 5.39 लाख रुपये से शुरू है।
नेक्सॉन 15000 रुपये का डिस्काउंट
टाटा नेक्सॉन की बात करें तो इस पर कैश डिस्काउंट नहीं है। लेकिन एक्सचेंज स्कीम के तहत नेक्सॉन डीजल पर 15000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है। यह पेशकश नेक्सॉन डीजल के मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों वेरिएंट्स पर है। टाटा नेक्सॉन की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 699900 रुपये से शुरू है।
सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार
टाटा मोटर्स ने इस साल अपनी सबसे सुरक्षित कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सॉन के इलेक्ट्रिक वर्जन को लॉन्च किया था। जो इलेक्ट्रिक कारों में सबसे ज्यादा पसंद भी की गई है। अब कंपनी ने घोषणा की है कि पिछले साल 2020 में उसने 2600 से ज्यादा गाड़ियों को बेचा है। याद दिला दें कि नेक्सॉन ईवी को 28 जनवरी को लॉन्च किया गया था। लेकिन लॉकडाउन लगने के कारण मई से पहले इस गाड़ी की सेल नही हो सकी। लेकिन मई 2020 में इस गाड़ी की 78 यूनिट्स बेची गई। इस कार में कंपनी ने Ziptron तकनीक का प्रयोग किया है। टाटा ने अक्टूबर से दिसंबर तक हर महीने 1,253 गाड़ियां बेची। इसके बाद नेक्सॉन ईवी भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बन गई है। टाटा नेक्सॉन ईवी की वर्तमान में कीमत 13.99 लाख रुपये से लेकर 15.99 लाख रुपये तक जाती है। बता दें कि टाटा मोटर्स ने अगस्त 2020 में नेक्सॉन के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान भी पेश किया था। कंपनी ने सितंबर और दिसंबर में मंथली सब्सक्रिप्शन रेट्स भी कम कर दिया था। जिससे नेक्सन को ज्यादा ग्राहक मिल सके।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications