नई दिल्ली, जुलाई 10। वैसे तो निवेश के लिए कई ऑप्शन हैं। जैसे कि एफडी, पोस्ट ऑफिस स्कीम, बॉन्ड, सोना-चांदी, डिबेंचर और म्यूचुअल फंड। मगर शेयर बाजार इन सबसे अधिक रिटर्न दे सकता है। शेयर बाजार ऐसी जगह है, जहां आपका पैसा बाकी निवेश ऑप्शनों की तुलना में जल्दी दोगुना-तिगुना या इससे भी अधिक हो सकता है। हालांकि शेयर बाजार के अपने जोखिम हैं और यहां बाकी ऑप्शनों की तुलना में ज्यादा जानकारी की भी जरूरत होती है। मगर यदि किसी निवेशक को अच्छा शेयर मिल जाए तो एक ही स्टॉक मालामाल बना सकता है। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करने जा रहे हैं तो सबसे पहले ये ध्यान रहे कि आप सिर्फ बड़ी कंपनियों के शेयर लें। जैसे कि रिलायंस या इंफोसिस। इनमें जोखिम कम रहता है। ऐसी ही एक कंपनी है, जिसने बीते एक साल में निवेशकों का पैसा तीन गुना कर दिया है। ये है टाटा मोटर्स का शेयर।
टाटा मोटर्स का एक साल का रिटर्न
शुक्रवार के कारोबार में टाटा मोटर्स का शेयर 3.39 फीसदी की गिरावट के साथ 306.30 रु पर बंद हुआ। एक साल पहले ये शेयर 105.45 रु के स्तर पर था। यानी इस शेयर से निवेशकों को एक साल में 190.46 फीसदी रिटर्न मिला है। अगर किसी ने एक साल पहले टाटा मोटर्स के 2 लाख रु के शेयर लिए होते तो उसकी निवेश राशि आज के समय में 5.70 लाख रु हो गयी होगी। इस एक साल में कंपनी का शेयर 360.65 रु तक गया है, जिससे निवेशकों की दौलत तीन गुना से भी अधिक हुई।
टाटा मोटर्स का 6 महीनों का मुनाफा
टाटा मोटर्स ने 6 महीनों में भी निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न दिया है। बीते 6 महीनों में यह शेयर 220.1 रु से 306.30 रु पर पहुंचा है। यानी निवेशकों को इस शेयर से 39 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। 6 महीनों में 39 फीसदी रिटर्न बुरा नहीं है। एफडी जैसे डेब्ट और परंपरागत निवेश उपकरणों के मुकाबले ये कहीं बेहतर है।
कहां तक जा सकता है ये शेयर
टाटा मोटर्स के शेयर के काफी ऊपर जाने की संभावना है। यह शेयर 430 रु और फिर 528 रु तक जा सकता है। अगर यह मौजूदा स्तरों से 430 रु तक गया निवेशकों को सीधे-सीधे 40 फीसदी का मुनाफा होगा। अगर आप 528 रु तक जाने का इंतजार करें तो यह 72 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। इनमें पहला टार्गेट शेयरखान और दूसरा टार्गट आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने दिया है।
कितनी है मार्केट कैपिटल
इस समय टाटा मोटर्स की मार्केट कैपिटल 1,01,717.63 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 360.65 रु और इसी अवधि में सबसे निचला स्तर 100.65 रु रहा है।
कैसे रही टाटा मोटर्स की सेल्स
जून में टाटा मोटर्स की सेल्स महीना दर महीना आधार पर और साल दर साल आधार पर दोनों तरह से बढ़ी है। पिछले साल जून में 11419 यूनिट्स की की तुलना में इसने इस साल 111 फीसदी अधिक 24111 यूनिट्स बेची। इसी साल मई से तुलना करें तो इसकी सेल्स 59 फीसदी बढ़ी है। मई में इसने 15180 यूनिट्स बेची थीं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications