TATA Motors Share Price Target : शेयर बाज़ार में कमजोरी के बीच शुक्रवार (22 अगस्त) को टाटा मोटर्स के शेयरों में भी गिरावट देखी गई। कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई पर टाटा ग्रुप के इस ऑटो स्टॉक में करीब 1 फीसदी की गिरावट आई और यह इंट्राडे कारोबार में 678.50 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया।

बीते कारोबारी दिन में टाटा मोटर्स के शेयर बीएसई पर 685.45 रुपये पर बंद हुए थे और आज उसी भाव पर ही खुला। सत्र के दौरान स्टॉक ने 691.50 रुपये पर पहुंचने के साथ इंट्राडे हाई बनाया। कंपनी का मार्केट कैप 2,50,503.57 करोड़ रुपये है।
TATA Share Price History : 52 वीक हाई से 40 फीसदी नीचे है शेयर
पिछले एक सप्ताह की बात करें तो टाटा मोटर्स के शेयर 2 फीसदी से अधिक चढ़े हैं जबकि एक महीने में सपाट रहा है। इस साल अब तक टाटा मोटर्स के शेयर 9 फीसदी से अधिक और एक साल में 36 फीसदी से अधिक गिरे हैं। टाटा मोटर्स अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,142 करोड़ रुपये से करीब 40% नीचे है। स्टॉक का 52 सप्ताह का निचला स्तर 542.55 रुपये है।
यदि आप टाटा मोटर्स के शेयर में निवेश की योजना बना रहे हैं या फिर आपके पास टाटा मोटर्स के शेयर हैं तो आपके लिए यह स्टोरी बड़े काम का साबित हो सकता है।
टाटा मोटर्स शेयर प्राइस टारगेट और स्ट्रैटजी (TATA Motors Share Price Target & Strategy)
ब्रोकरेज फर्म देवेन चोकसी के विश्लेषकों के अनुसार, टाटा मोटर्स प्रबंधन ने वित्त वर्ष 26 में यात्री/वाणिज्यिक वाहनों (PV/CV) में सिंगल अंकों की वृद्धि का अनुमान लगाया है, जबकि वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में निचले स्तर से सुधार देखने को मिलेगा। सुस्त धारणा के बीच वित्त वर्ष 26 में यात्री वाहनों की वृद्धि लगभग 1.0-2.0% के दायरे में रहने की उम्मीद है, जिसमें अल्ट्रोज़/टियागो के नए उत्पादों से हैचबैक शेयरों में सुधार और सिएरा ईवी/हैरियर ईवी के लॉन्च से यूवी की स्थिति मजबूत होगी।
विश्लेषकों का मानना है कि त्योहारी मांग के चलते वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में इलेक्ट्रिक वाहनों का मिश्रण लगभग 17% तक बढ़ने की उम्मीद है। 22 अगस्त, 2025 की अपनी रिपोर्ट में विश्लेषकों ने कहा, "हमने JLR के कमजोर मार्जिन और सुस्त घरेलू मांग को ध्यान में रखते हुए अपने वित्त वर्ष 26/27 के EBITDA अनुमानों को क्रमशः -10.4%/-6.5% तक संशोधित किया है।"
विश्लेषकों ने कहा, "हमने अपने वैल्यूएशन के आधार को जून 2027 के अनुमानों को आगे बढ़ाया है। हम टाटा मोटर्स का मूल्यांकन SOTP के आधार पर करते हैं, जिसका अर्थ है कि प्रति शेयर टारगेट प्राइस 722 रुपये है।" विश्लेषकों ने टाटा मोटर्स के शेयर के लिए अपनी "ACCUMULATE" रेटिंग बरकरार रखी है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications