Tata Motors Share Price: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स का शेयर नतीजों के बाद फोकस में है. ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी ने जून तिमाही में अच्छे नतीजे जारी किए हैं. अप्रैल से जून के दौरान 5,566 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ, जोकि सालाना आधार पर 74% बढ़ा है. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 3,203 करोड़ रुपए था. Q1 नतीजे जारी करने से पहले शेयर करीब 1% नीचे 1144.60 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
टाटा मोटर्स के शेयर पर ब्रोकरेज की स्ट्रैटेजी
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने टाटा मोटर्स के शेयर पर ओवरवेट की रेटिंग की रेटिंग को बरकरार रखा है. शेयर पर टारगेट को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया है, जोकि पहले 1115 रुपए प्रति शेयर था. जेफरीज ने टाटा मोटर्स के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है. शेयर पर 1330 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. UBS ने टाटा ग्रुप स्टॉक पर नतीजों के बाद सेल की रेटिंग दी है. शेयर पर 800 रुपए के टारगेट से बढ़ाकर 825 रुपए कर दिया है.

JLR की आय़ में इजाफा
बाजार को दी जानकारी में टाटा मोटर्स ने गुरुवार को बताया कि आय 5.7% बढ़ी है, जोकि अप्रैल से जून के दौरान 1.08 लाख करोड़ रुपए रही. सालभर पहले की समान तिमाही में 1.02 लाख करोड़ रुपए की आय थी. JLR की आय भी 5.4% बढ़कर 7.3 ब्रिटेन पाउंड रही. इस दौरान EBIT मार्जिन में 30 बेसिस पॉइंट्स उछाल रही, जोकि 8.9% पर पहुंच गया.
घरेलू कारोबार में भी अच्छी ग्रोथ दिखी. कमर्शियल व्हीकल की आय में सालाना आधार पर 5.1% बढ़ी है. अप्रैल से जून के दौरान CV रेवेन्यू 17800 करोड़ रुपए रही. EBIT मार्जिन भी 240 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 8.9% पर पहुंच गई.
घरेलू कारोबार पर दिया अपडेट
एक्सचेंज को दी जानकारी में टाटा मोटर्स ने बताया कि पैसेंजर व्हीकल की आय 7.7 फीसदी घटी है. मार्केट के चुनौतीपुर्ण माहौल का असर दिखा. लेकिन ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA में 50 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा देखने को मिला, जोकि 5.8% हो गई है. क्योंकि मेटेरियल लागत में गिरावट देखने को मिली.
टाटा मोटर्स ने कहा कि दो कंपनियों में डीमर्जर का काम अगले 12 से 15 महीने में पूरा हो सकता है. आगे टाटा मोटर्स फाइनेंस के साथ टाटा मोटर्स कैपिटल के मर्जर का काम हो रहा. जोकि अगले 9 से 12 महीने में पूरा सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications