नई दिल्ली, अप्रैल 7। भारत के प्रमुख नमक से इस्पात तक के समूह टाटा समूह का नया सुपर ऐप टाटा न्यू उपयोगकर्ताओं के लिए लॉन्च हो गया है। ये भारत भर के सभी यूजर्स के लिए लॉन्च हो गया है। इस ऐप पर किराने का सामान, फ्लाइट बुकिंग, कार खरीदने, फूड डिलिवरी, निवेश, होटल बुकिंग और ऐसी ही बहुत सारी सेवाओं का फायदा मिलेगा। अभी तक यह टाटा कंपनी के कर्मचारियों के लिए इन हाउस था अब यह सभी के लिए उपलब्ध होगा।
यूपीआई सर्विस भी मिलेगी
टाटा न्यू ऐप का मुकाबले पेटीएम, अमेजन और जियो ऐप से होगा। टाटा समूह ने तेजी से बढ़ते पेमेंट सिस्टम में प्रवेश करते हुए टाटा न्यू ऐप पर अपनी यूपीआई भुगतान सेवा टाटा पे भी लॉन्च की है। टाटा न्यू ऐप पर बिगबास्केट, क्रोमा, टाटा क्लिक, स्टारबक्स और एक रिवॉर्ड प्रोग्राम की पेशकश की जा रही है। टाटा न्यू के पास सुपर सेवर ऑफरिंग के रूप में न्यूकॉइन्स हैं जिसके लिए कई वस्तुओं की खरीद पर वैलिडिटी एक वर्ष की अवधि होगी। प्रत्येक नू कॉइन का मूल्य 1 रुपये होगा।
पर्सनल लोन और बीमा
टाटा ने देश में कंज्यूमर डिजिटल इकोनॉमी स्पेस में तेजी से डेवलपमेंट के बीच अमेजन और जियो प्लेटफॉर्म्स को टक्कर देने का प्रयास किया है। एप्लिकेशन उपयोगकर्ताओं को टाटा सर्विसेज की एक रेंज तक का एक्सेस देती है। जैसे कि ताज के साथ होटल बुकिंग, उड़ानों के लिए एयरएशिया, इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने के लिए क्रोमा, सौंदर्य और लक्जरी उत्पादों के लिए क्लिक और सैटेलाइट टीवी का प्रबंधन करने के लिए टाटा प्ले। ऐप उपयोगकर्ताओं को अपने बिलों का भुगतान करने की सुविधा देती है और पर्सनल लोन और बीमा भी ऑफर करती है।
कैसा है इंटरफेस
दिखने के मामले में, एप्लिकेशन का आकर्षक ब्लैक कलर का बैकग्राउंट और कई कलरों के साथ एक प्रीमियम लुक है। ब्लैक बैकग्राउंड डिफ़ॉल्ट है लेकिन एप्लिकेशन में लोगो और इंडिविजुअल आइकन कलरफुल हैं। एप्लिकेशन ग्राहकों को एक दर्जन ब्रांडों के लिए रिवार्ड पॉइंट का उपयोग करने की अनुमति देता है। आप टाटा पे यूपीआई का उपयोग करके अपने बैंक खाते से तत्काल भुगतान भी कर सकते हैं और किसी मित्र, परिवार के सदस्य या अपने किसी भी कॉन्टैक्ट को सीधे उनके बैंक खाते में पैसे भेज सकते हैं।
कैसे करें डाउनलोड
ऐप को एंड्रॉइड प्लेस्टोर और आईओएस ऐप स्टोर पर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। एक बार डाउनलोड होने के बाद, ऐप रजिस्ट्रेशन के लिए नाम और ईमेल आईडी जैसी बेसिक डिटेल मांगी जाएगी। किराने के सामान से लेकर गैजेट्स तक, टाटा न्यू पर गेटवे तक सब कुछ मिलेगा। टाटा पे का उपयोग करके अपनी किसी भी ऑनलाइन और इन-स्टोर शॉपिंग, उपयोगिता बिलों और अन्य चीजों के लिए तुरंत भुगतान कर सकेंगे।
लॉयल्टी प्रोग्राम
ऑल-इन-वन ऐप में ग्राहकों को बनाए रखने के लिए लॉयल्टी प्रोग्राम होगा। वेबसाइट के अनुसार, टाटा न्यू पर प्रत्येक ब्रांड न्यूकॉइन्स नामक एक सामान्य रिवार्ड से जुड़ा है, जिसे सभी ब्रांडों में ऑनलाइन और फिजिकल लोकेशन से अर्जित किया जा सकता है और इसी तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। 1868 में जमशेदजी टाटा द्वारा स्थापित टाटा समूह का कारोबार स्टील, ऑटोमोबाइल, प्रौद्योगिकी, कंज्यूमर रिटेल, इंफ्रा, वित्तीय सेवाओं, व्यापार, रक्षा, यात्रा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में फैला है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications