नई दिल्ली, अप्रैल 2। टाटा प्ले और डी2एच देश की दो सबसे बड़े डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच) सर्विस प्रोवाइडर हैं। यदि आप इनमें से किसी एक कंपनी के ग्राहक हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। वो खुशखबरी यह है कि इन कंपनियों ने अपने ग्राहकों के लिए नए टीवी चैनल शामिल किए हैं। इनमें से टाटा प्ले ने दो नए चैनल जोड़े हैं जबकि डी2एच ने एक नया चैनल जोड़ा है। आगे जानिए पूरी डिटेल।
ये हैं चैनल
टाटा प्ले द्वारा अपने प्लेटफॉर्म पर एनडी24 और एनएचके वर्ल्ड जापान चैनल जोड़े गए हैं। एनडी24 एलसीएन 1979 पर उपलब्ध होगा जबकि एनएचके वर्ल्ड जापान एलसीएन 644 पर उपलब्ध होगा। एनडी24 एक टीवी न्यूज चैनल है और मुफ्त में उपलब्ध होगा। एनएचके वर्ल्ड जापान भी एक मुफ्त टीवी चैनल है, जो लोगों एंटरटेनमेंट कंटेंट प्रोवाइड करेगा।
फ्री बांग्ला चैनल
डी2एच ने अपने यूजर्स के लिए एलसीएन 1821 पर एक सामान्य मनोरंजन चैनल "एंटर10बांग्ला" शामिल किया है। यह उन लोगों के लिए एक मुफ्त चैनल है जो बंगाली में मनोरंजक कंटेंट देखना चाहते हैं। टाटा प्ले और डी2एच में सभी नए जोड़े गए चैनल पहले से ही संबंधित डीटीएच प्लेटफॉर्म में उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध हैं।
फ्री स्टार स्पोर्ट्स
एयरटेल डिजिटल टीवी और डी2एच अपने ग्राहकों को स्टार स्पोर्ट्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दे रहे हैं। लेकिन बात यह है कि दोनों कंपनियां फ्री स्टार स्पोर्ट्स चैनल सर्विस तभी ऑफर करेंगी जब यूजर्स कंपनी से नया सेट-टॉप बॉक्स (एसटीबी) खरीदेंगी। एयरटेल का प्रमोशनल ऑफर 29 मई तक वैलिड है और स्टार स्पोर्ट्स चैनल ग्राहकों को इसके तहत बिना किसी अतिरिक्त कीमत के ऑफर किए जाएंगे, अगर वे नया कनेक्शन खरीदते हैं।
स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी मुफ्त
यहां तक कि डी2एच केवल उन यूजर्स को स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी का मुफ्त सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है जो कंपनी से नया कनेक्शन खरीद रहे हैं। अगर आप इनमें से किसी भी कंपनी से नया कनेक्शन खरीदना चाहते हैं, तो आप उनकी कस्टमर केयर टीम से संपर्क कर सकते हैं या अपने घर के पास उनके रिटेल स्टोर पर जा सकते हैं। आप चाहें तो इन कंपनियों की संबंधित वेबसाइटों के जरिए भी कनेक्शन ऑर्डर कर सकते हैं। आपको स्मार्ट एसटीबी सहित कई डीटीएच बॉक्स में से चुनने को मिलेगा।
टाटा प्ले ने सस्ते किए दाम
टाटा प्ले को पहले टाटा स्काई के नाम से जाना जाता था। कंपनी ने अपने उपयोगकर्ताओं के लिए चैनल बुके और पैक की कीमत को कम करने का ऐलान किया। यह कंपनी के ग्राहकों के लिए फायदे की खबर है। पर टाटा प्ले के पैक की कीमतों में कटौती का लाभ सब को नहीं मिलेगा। टाटा प्ले के नये कदम से चुनिंदा ग्राहकों को ही चैनल पैक की कीमतों में गिरावट का फायदा मिलेगा। पर इससे ग्राहकों को मासिक 30 से 100 रु तक की बचत होगी। टाटा प्ले का मानना है कि चैनल पैक की कीमतों को करना सही कदम है। इस समय कंपनी के 1.9 करोड़ से अधिक एक्टिव यूजर्स हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार टाटा प्ले के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा है कि अधिकतर लोग अपने प्लान्स को बढ़ाने के बजाय कम कर रहे हैं। टाटा प्ले सारे ग्राहकों के बजाय चुनिंदा ग्राहकों के लिए बुके, पैक और चैनलों की कीमत को कम करेगी। इससे इन उपयोगकर्ताओं को अधिक रिचार्ज करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications