नई दिल्ली, मार्च 7। इस समय अलग अलग इंडस्ट्रीज की सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां अपने एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (एआरपीयू) में बढ़ोतरी करना चाहती हैं। इसी के मद्देनजर नये नये ऑफर पेश किए जाते हैं। इसी कड़ी में टाटा प्ले ने एक बड़ा दांव खेला है। टाटा प्ले को पहले टाटा स्काई के नाम से जाना जाता था। कंपनी ने अपने उपयोगकर्ताओं के लिए चैनल बुके और पैक की कीमत को कम करने का ऐलान किया, जिसका इसके एआरपीयू पर निगेटिव असर भी पड़ सकता है। मगर यह कंपनी के ग्राहकों के लिए फायदे की खबर है।
क्या है टाटा प्ले का मकसद
अपने पैक्स की कीमतों में कटौती करके टाटा प्ले का मकसद ओवर-द-टॉप (ओटीटी) कंटेंट के जमाने में अपने ग्राहकों को अपने साथ जोड़े रखने का है। लोग आज के समय में टीवी से हट कर ओटीटी प्लेटफॉर्म का रुख कर रहे हैं। इसीलिए टाटा प्ले ने यह कदम उठाया है। मगर इसमें एक पॉइंट है। दरअसल टाटा प्ले के पैक की कीमतों में कटौती का लाभ सब को नहीं मिलेगा।
हर महीने कितनी बचत
टाटा प्ले के नये कदम से चुनिंदा ग्राहकों को ही चैनल पैक की कीमतों में गिरावट का फायदा मिलेगा। पर इससे ग्राहकों को मासिक 30 से 100 रु तक की बचत होगी। टाटा प्ले का मानना है कि चैनल पैक की कीमतों को करना सही कदम है। इस समय कंपनी के 1.9 करोड़ से अधिक एक्टिव यूजर्स हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार टाटा प्ले के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा है कि अधिकतर लोग अपने प्लान्स को बढ़ाने के बजाय कम कर रहे हैं।
किन लोगों को मिलेगा कटौती का फायदा
टाटा प्ले सारे ग्राहकों के बजाय चुनिंदा ग्राहकों के लिए बुके, पैक और चैनलों की कीमत को कम करेगी। इससे इन उपयोगकर्ताओं को अधिक रिचार्ज करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। उपयोगकर्ताओं के लिए पैक की कीमतों में कटौती उनकी रिचार्ज हिस्ट्री के आधार पर की जाएगी। इतना ही नहीं उनके बुके से उन ऑन्ली चैनल/पैक को हटा दिया जाएगा जिनका वे यूज नहीं करते हैं।
खूब होगी बचत
टाटा प्ले के इस कदम से उपयोगकर्ताओं को केवल उन चैनलों के लिए भुगतान करना होगा, जिन्हें वे असल में देखना चाहते हैं। इसके नतीजे में उनकी खूब बचत होगी।
कुल कितने हैं चैनल
टाटा प्ले एक भारतीय डीटीएच सेवा प्रदाता है जो एमपीईजी-4 डिजिटल कंप्रेशन तकनीक का उपयोग कर रही है, जो इनसैट-4ए और जीसैट-10 सैटेलाइट का उपयोग करके ट्रांसमिट करता है। 2005 में शुरू हुई टाटा प्ले टाटा संस और वॉल्ट डिज़नी कंपनी के बीच एक जॉइंट वेंचर है, जिसमें टेमासेक होल्डिंग्स एक भी भागीदार के रूप में शामिल है। यह वर्तमान में कई अन्य वैल्यू एडेड सर्विसेज के साथ कुल 601 चैनल, 495 एसडी चैनल और 99 एचडी चैनल और सेवाएं प्रदान करती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टाटा प्ले भारत में सबसे बड़ी डीटीएच सेवा प्रदाता है। टाटा प्ले ने 2015 की शुरुआत से 4के सेट टॉप बॉक्स की सप्लाई के लिए फ्रांसीसी फर्म टेक्नीकलर के साथ एक समझौता किया। टाटा स्काई टाटा समूह और ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी फॉक्स के बीच एक जॉइंट वेंचर के नेचर में एक इक्विटी रणनीतिक गठबंधन था, जिसके पास 2008 तक क्रमशः 80% और 20% हिस्सेदारी थी। फिर टाटा समूह से टाटा प्ले में सिंगापुर स्थित टेमासेक होल्डिंग्स ने 10% हिस्सेदारी ली। टाटा स्काई को 2001 में निगमित किया गया था, लेकिन 8 अगस्त 2006 को सेवाएं शुरू की गईं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications