नयी दिल्ली। टीवी देखने के लिए रिचार्ज करवाना चाहते हैं तो पहले ये खबर पढ़ लें। प्रमुख डीटीएच कंपनी Tata Sky ने ट्राई की तरफ से दिये गये नये निर्देशों को 1 मार्च से ग्राहकों के लागू कर दिया है। ट्राई के नये नियमों से ग्राहकों के लिए टीवी देखना काफी सस्ता हो गया है। नये नियमों से अब आपको दोगुने मुफ्त फ्री चैनल देखने को मिलेंगे। इसके अलावा आपको मल्टी टीवी कनेक्शन के लिए भी कम पैसे देने पड़ेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि टाटा स्काइ के अलावा बाकी डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर ने 2019 में लागू हुए नियमों के अनुसार ही 3 महीने, 6 महीने और 1 साल वाले रिचार्ज पैक शुरू किये थे। ट्राई की तरफ से नये टैरिफ नियम लागू किये जाने के बाद अब टाटा स्काइ ने नया लंबी अवधि वाला रिचार्ज प्लान शुरू किया है। खास बात यह है कि इस प्लान में ग्राहकों को ज्यादा वैलिडिटी मिलेगी।
कैसे मिल रहा है बेनेफिट
बता दें कि ट्राई के नये नियमों के बाद टाटा स्काइ सहित देश के चारों प्रमुख डीटीएच सर्विस कंपनियां, जिनमें एयरटेल डिजिटल टीवी, डिश टीवी और सन डायरेक्ट शामिल हैं, अपने ग्राहकों को लंबी अवधि वाले पैक में एक्स्ट्रा बेनेफिट दे रहे हैं। इनमें टाटा स्काइ की बात करें तो इसने अपने नये लंबी अवधि वाले रिचार्ज ऑफर को टाटा स्काइ कैशबैक ऑफर के नाम से पेश किया है। टाटा स्काइ के इस प्लान में आपको 12 महीने के रिचार्ज पैक में 30 दिनों की मुफ्त सर्विस ऑफर मिलेगी। यानी आपको 12 महीने के रिचार्ज में 1 महीने का मुफ्त बेनेफिट मिलेगा।
टाटा स्काइ के प्लान का ऐसे उठाएं लाभ
यदि आप टाटा स्काइ के इस खास ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको एक ही साथ 12 महीनों का रिचार्ज करवाना होगा। उदाहरण के लिए आपके पसंदीदा प्लान की कीमत 400 रुपये है तो आपको 12 महीनों के लिए एक साथ 4800 रुपये देने होंगे। 12 महीनों का रिचार्ज 4800 रुपये में करवाने पर आपको 48 घंटों के भीतर 30 दिनों का कैशबैक मिलेगा। यानी आप 11 महीने का ही भुगतान करेंगे, मगर सर्विस 12 महीनों के लिए मिलेगी। ये ऑफर टाटा स्काइ के हर पैक पर मिल रहा है।
ट्राई के नये नियमों से ग्राहकों को बेनेफिट
ट्राई के लागू हुए नये नियमों से ग्राहकों को, उनमें भी खास कर उन लोगों को राहत मिलेगी, जो सस्ते टीवी चैनल देखना चाहते हैं। क्योंकि अब तक केबल ऑपरेटर ऐसा करते थे कि किसी एक चैनल का नाम बता कर कुछ ऐसे चैनल का ग्रुप बना दिया कर देते थे, जिन्हें आप देखना पसंद नहीं करते। मगर आपको सिर्फ उन चैनलों के लिए पैसे देने होंगे, जिन्हें आप देखना चाहें। इससे पहले ग्राहकों हर चैनल ब्रॉडकास्टर्स पैकेज में मिलते थे, जिसकी वजह से भी ग्राहकों को नापसंदीदा चैनलों के लिए पैसे देने होते थे। मगर ट्राई के नये नियमों में इन सभी झंझटों से मुक्ति मिलेगी।
यह भी पढ़ें - हो गया टीवी देखना सस्ता, एक चैनल के लिए 1 रुपये से कम करना होगा खर्च
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications