एक बार फिर टाटा स्काई ने भारत में अपने सेट-टॉप बॉक्स की कीमतें कम कर दी हैं। नए टाटा स्काई ऑफर के तहत टाटा स्काई एचडी सेट-टॉप बॉक्स, टाटा स्काई बिंज+सेट-टॉप बॉक्स और टाटा स्काई+ एचडी सेट-टॉप बॉक्स को
नई दिल्ली: एक बार फिर टाटा स्काई ने भारत में अपने सेट-टॉप बॉक्स की कीमतें कम कर दी हैं। नए टाटा स्काई ऑफर के तहत टाटा स्काई एचडी सेट-टॉप बॉक्स, टाटा स्काई बिंज+सेट-टॉप बॉक्स और टाटा स्काई+ एचडी सेट-टॉप बॉक्स को डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। ऐसे में टाटा स्काई अपने ग्राहकों के लिए अच्छी खबर लाई है। Tata Sky : 500 रुपये से कम के पांच बेस्ट DTH पैक, चेक करें कौन सा प्लान ज्यादा बेहतर ये भी पढ़ें

400 रुपये तक की मिलेगा छूट
कंपनी ने अपने सेट-टॉप बॉक्स की कीमत में कटौती कर दी है जिससे अब सस्ते में सेट-टॉप बॉक्स खरीदने का मौका मिलेगा। हालांकि जानकारी के लिए बता दें कि यह कटौती स्थायी नहीं है। कंपनी ने इस ऑफर को अपने लेटेस्ट दिवाली डील के तहत पेश किया है। कीमत में ये कटौती टाटा स्काई एचडी सेट-टॉप बॉक्स, टाटा स्काई बिंज+ सेट-टॉप बॉक्स और टाटा स्काई+एचडी सेट-टॉप बॉक्स पर दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक टाटा स्काई बिंज+ की कीमत में 200 रुपये, और टाटा स्काई+ एचडी सेट-टॉप बॉक्स पर 400 रुपये की छूट पाई जा सकती है।
छूट के लिए इस कूपन कोड का करना होगा इस्तेमाल
टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें हुई सितंबर में आखिरी कटौती के बाद टाटा स्काई बिंज+ की भारत में कीमत 2,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा था, लेकिन अब इसे ऑनलाइन कूपन का इस्तेमाल करके सिर्फ 2,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ टाटा स्काई बिंज+ सेट-टॉप बॉक्स अभी भी 2,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, लेकिन यूज़र्स को 200 रुपये की छूट पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर चेकआउट करते समय TSKY200 कूपन कोड डालना होगा, जिसके बाद वह ऑफर का फायदा पा सकते हें।
यूज़र्स को मिलेंगे ये फायदे
बात करें टाटा स्काई बिंज+ सेट-टॉप बॉक्स की तो इसके साथ यूज़र्स को 6 महीने की टाटा स्काई बिंज सर्विस की मेंबरशिप और 3 महीने के लिए अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन मुफ्त में दी जाती है। टाटा स्काई बिंज सब्सक्रिप्शन की कीमत 299 प्रति महिने है। इसमें मुफ्त पीरियड खत्म होते ही यूज़र्स को ये राशि देनी होगी। टाटा स्काई बिंज सब्सक्रिप्शन में ग्राहकों को डिज़्नी + हॉटस्टार, सन एनएक्सटी, हंगामा प्ले, शेमारू और इरोस नाऊ जैसी पॉपुलर ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।
टाटा स्काई प्लस एचडी सेट-टॉप बॉक्स पर मिलेगा 400 रु का छूट
जबकि टाटा स्काई एचडी सेट-टॉप बॉक्स को 1,499 रुपये में उपलब्ध कराया गया है, लेकिन इसे अभी 1,349 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके लिए ग्राहकों को ऑफिशियल वेबसाइट पर चेकआउट के समय TSKY150 कूपन कोड का इस्तेमाल करना पड़ेगा, जिसके बाद उन्हें 150 रुपये की छूट मिल जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि टाटा स्काई प्लस एचडी सेट-टॉप बॉक्स पर मिलने वाले ऑफर पर ग्राहक 400 रुपये की छूट पर पा सकते हैं। डिस्काउंट के बाद इसे 4,599 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस बॉक्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर 4,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसपर फायदा पाने के लिए ग्राहकों को कूपन कोड TSKY400 का इस्तेमाल करना होगा। ध्यान देने वाली बात ये है कि ये ऑफर कब तक वैलिड फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications