अगर आप भी टाटा स्काई के यूजर है तो यह खबर पढ़ लें। देश की लीडिंग डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर टाटा स्काई ने मल्टी टीवी सब्सक्राइबर्स को तोहफा दिया है।
नई दिल्ली: अगर आप भी टाटा स्काई के यूजर है तो यह खबर पढ़ लें। देश की लीडिंग डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर टाटा स्काई ने मल्टी टीवी सब्सक्राइबर्स को तोहफा दिया है। इन सब्सक्राइबर्स को सेकेंडरी कनेक्शन के लिए 64 रु से ज्यादा का एनसीएफ (नेटवर्क कैपेसिटी फी) नहीं देना होगा। टाटा स्काई इस समय भारतीय बाजार में लीडिंग डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर है। टाटा स्काई ने डिश टीवी और एयरटेल डिजिटल टीवी को पीछे छोड़ा है। अमेजन WOW सैलरी डेज सेल में मिल रही 60% तक छूट, जल्दी करें ये भी पढ़ें

वहीं पिछले दिनों ही कंपनी सबसे ज्यादा एचडी चैनल्स ऑफर करने वाली सर्विस प्रोवाइडर भी बनी है। टाटा स्काई की मल्टी टीवी पॉलिसी अन्य ऑपरेटर्स के मुकाबले बेहतर है, जिसकी वजह से कंपनी के पास इस समय ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं, अगर अन्य डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर्स के प्लान्स पर ध्यान दें तो उनके मल्टी टीवी कनेक्शन प्लान्स सबसे ज्यादा हैं। अन्य सर्विस प्रोवाइडर्स के मल्टी टीवी कनेक्शन के लिए किए जाने वाले नेटवर्क कैपेसिटी फी की बात करें तो डिश टीवी यूजर्स को सेकेंडरी कनेक्शन के लिए 50रु का भुगतान करना पड़ता है। यानि की यूजर्स को 130रु (बिना टैक्स के) के अलावा सेकेंडरी कनेक्शन के लिए 50रु का अलग से भुगतान करना होता है। वहीं, एयरटेल अपने मल्टी टीवी कनेक्शन लेने वाले यूजर्स को 90रु नेटवर्क कैपेसिटी फी के तौर पर सेकेंडरी कनेक्शन के लिए लेता है। पहले टाटा स्काई यूजर्स को मल्टी टीवी के लिए सेकेंडरी कनेक्शन के लिए 130रु का ही नेटवर्क कैपेसिटी फी भुगतान करना होता था, जिसे अब घटाकर 64रु कर दिया गया है।
वहीं ट्राई जल्द ही केबल टीवी और डीटीएच यूजर्स के लिए नया टैरिफ ऑर्डर (NTO 2.0) लागू करने वाला है। ट्राई ने सर्विस प्रोवाइडर्स के नेटवर्क कैपेसिटी फी के लिए मिनिमम 130रु और मैक्सिमम 160रु की लिमिट सेट की है। यानि की कोई भी सर्विस प्रोवाइडर यूजर्स के इससे ज्यादा नेटवर्क कैपेसिटी फी चार्ज नहीं कर सकता है। नई केबल टीवी और डीटीएच नियम को 1 मार्च 2020 से लागू किया जाएगा। जिसके बाद यूजर्स को किसी भी चैनल के लिए अधिकतर 12रु प्रति महीने से ज्यादा का भुगतान नहीं करना होगा। वहीं, एक महीने में यूजर्स को 200 फ्री-टू-एयर चैनल्स ऑफर किए जाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications