डीटीएच ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। पॉप्युलर डीटीएच कंपनी टाटा स्काई अगर आप भी हर महीने अपने अकाउंट को रीचार्ज करते हैं लेकिन बढ़िया कैशबैक नहीं मिलता है। कंपनी के पास सब्सक्राइबर्स के लिए एक शानदार ऑफर उपलब्ध है।
नई दिल्ली: डीटीएच ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। पॉप्युलर डीटीएच कंपनी टाटा स्काई अगर आप भी हर महीने अपने अकाउंट को रीचार्ज करते हैं लेकिन बढ़िया कैशबैक नहीं मिलता है तो बता दें कि कंपनी के पास सब्सक्राइबर्स के लिए एक शानदार ऑफर उपलब्ध है। इस टाटा स्काई ऑफर की मदद से सब्सक्राइबर्स दो महीने तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं टाटा स्काई के इस ऑफर के बारे में

इस कार्ड से करें रीचार्ज और पाएं कैशबैक
टाटा स्काई पर मिल रहे ऑफर के तहक सब्सक्राइबर्स भारी बजत कर सकते हैं। बता दें कि कैशबैक तभी मिलेगा जब यूजर्स टाटा स्काई की वेबसाइट या टाटा स्काई मोबाइल ऐप के जरिए अपने अकाउंट को रीचार्ज करेंगे। इतना ही नहीं, रीचार्ज पर कैशबैक तभी मिलेगा जब आप रीचार्ज के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करेंगे। इस ऑफर का लाभ एक कार्ड पर एक ही बार उठाया जा सकेगा।
ऑफर 31 मार्च तक ही वैलिड
बता दें कि कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह ऑफर 31 मार्च 2021 तक ही वैलिड है। इस टाटा स्काई ऑफर का फायदा केवल उन्हीं सब्सक्राइबर्स को मिलेगा जो 12 महीने (अपने मंथली रीचार्ज वैल्यू को 12 से गुना करना होगा) का रीचार्ज एक-साथ करवाएंगे। कंपनी की वेबसाइट पर जानकारी के अनुसार, यदि आपको सही अमाउंट नहीं पता है तो कुछ भी छोटा अमाउंट उदाहरण के तौर पर 100 रुपये डालें, एलीजिबल सब्सक्राइबर्स के सालाना रीचार्ज की जो सही राशि है उन्हें दिखा दी जाएगी। इसके बाद आप सही राशि डालकर और भुगतान के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करें।
जानिए कब मिलेगा कैशबैक
कैशबैक की राशि यूजर्स के अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगी लेकिन एक साथ नहीं, पहले महीने का कैशबैक 24 घंटे के भीतर तो वहीं दूसरे महीने की कैशबैक राशि 7 वर्किंग डेज के भीतर क्रेडिट कर दी जाएगी। सब्सक्राइबर्स जिन्होंने वार्षिक या 6 महीने के पैक से रीचार्ज किया हुआ है। टाटा स्काई अकाउंट एक्टिवेशन के दिन रीचार्ज करने पर भी ऑफर का लाभ नहीं मिलेगा।
डिश टीवी का धमाकेदार ऑफर, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
दूसरी ओर डिश टीवी एक बार फिर शानदार डिस्काउंट ऑफर लेकर आ गया है। डायरेक्ट टू होम सर्विस की सबसे बड़ी कंपनी इस बार यूजर्स को लुभाने के लिए तीन बड़े ऑफर्स लाई है। अगर आप डिश टीवी का नया कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। डिश टीवी इन दिनों कई ऑफर चला रहा है।
हाल ही में कंपनी ने DishNXT HD के नए कनेक्शन लेने वालों के लिए एक शानदार ऑफर निकाला है। कंपनी की ऑफिशियल साइट के मुताबिक अब आप DishNXT HD कनेक्शन 524 रुपये की छूट के साथ 1347 रुपये में खरीद सकते हैं। इस कनेक्शन की बाजार कीमत 1871 रुपये है। इतना ही नहीं नए कनेक्शन के साथ यूजर्स को एक महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इसकी कीमत 408 रुपये है। यानी सिर्फ एक नए कनेक्शन में ग्राहकों को 900 रुपये से ज्यादा का फायदा होगा। इसके अलावा कंपनी लॉन्ग रिचार्ज में भी ऑफर दे रही है। वहीं अगर आप एक बार में 6 महीने का सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो आपको 20 दिन एक्सट्रा मिल रहे हैं। जबकि साल भर के रिचार्ज में यूजर्स 40 दिन मुफ्त सेवा ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications