नई दिल्ली, फरवरी 17। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) अपना आईपीओ लाने जा रही है। इसे देश का सबसे बड़ा आईपीओ बताया जा रहा है। उम्मीद के लिस्टिंग के बाद यह देश की सबसे बड़ी या नंबर दो कंपनी बन जाए। लेकिन कंपनी ने जो दस्तावेज सेबी के पास जमा किया है, उसमें कुछ चौंकाने वाली बाते हैं। शुरुआत में यह बातें सामने नहीं आ पाईं थी। लेकिन अब यह जानकारी सामने आ रही है। अगर यह जानकारी सही है, तो एलआईसी के आईपीओ में निवेश से पहले लोगों को एक बार विचार जरूर करना होगा।
आइये जानते हैं कि यह चौंकाने वाली जानकारी क्या है।
एलआईसी 75,000 करोड़ रुपये के टैक्स विवाद में फंसी
आईपीओ के लिए जमा कराए गए दस्तावेज में एलआईसी ने जानकारी दी है कि उसके ऊपर सरकार का करीब 75000 करोड़ रुपये का टैक्स का बकाया है। एलआईसी देश की कई अदालतों में सरकार से इस मांग के खिलाफ केस लड़ रही है। यह टैक्स की देनदारी 74,894.5 करोड़ रुपये की है।
ये है टैक्स विवाद का डिटेल
एलआईसी की तरफ आईपीओ के लिए जमा कराए गए दस्तावेज के मुताबिक 63 प्रमुख टैक्स मामलों में 37 डायरेक्ट टैक्स के हैं। इन 37 मामलों में 72,762.3 करोड़ रुपये की राशि का टैक्स विवाद है। वहीं 26 अप्रत्यक्ष टैक्स के मामलों में 2,132.3 करोड़ रुपये का टैक्स विवाद हैं। देश में टैक्स विवाद में रकम के मामले में मुकदमा लड़ रही सबसे बड़ी कंपनी है। अगर एलआईसी सरकार के खिलाफ इनमें से कुछ मामले हार जाती है, तो उसके ऊपर बड़ी टैक्स की देनदारी आ जाएगी।
जानिए क्या है एलआईसी का टैक्स विवाद
एलआईसी की तरफ से आईपीओ के लिए जमा कराए गए प्रॉस्पेक्टस को पढ़ने पर पता चलता है कि एलआईसी के टैक्स मामले कई वर्षों से चल रहे हैं, और बढ़ते ही जा रहे हैं। इसमें से ज्यादातर मामले इनकम टैक्स विभाग के खिलाफ हैं। आयकर विभाग का आरोप है कि एलआईसी ने 2005 से कई आकलन वर्षों के लिए अपनी आय को गलत तरीके से प्रस्तुत किया है।
एलआईसी ने अलग से नहीं किया है प्रावधान
एक तो एलआईसी करीब 75,000 करोड़ रुपये के टैक्स विवाद में फंसी हुई है, वहीं दूसरी तरफ कंपनी ने इन टैक्स देनदारियों को कवर करने के लिए अलग से पैसों का प्रॉविजन भी नहीं किया है। अगर अदालतों से प्रतिकूल फैसले आते हैं तो कंपनी के ऊपर एकदम से बड़ी देनदारी आ सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications