
Tax Saver Mutual Fund : साल 2022 खत्म हो चुका है और अब हम वित्त वर्ष 2022-23 के खत्म होने की ओर बढ़ रहे हैं। अब यह पिछले साल के इंवेंट्स के रिव्यू का समय है और साथ ही सकारात्मक उम्मीदों के साथ आगे बढ़ने का समय है। जैसे-जैसे हम वित्त वर्ष 2022-23 की अंतिम तिमाही के भी खत्म होने की ओर बढ़ रहे हैं, लोगों में टैक्स सेविंग्स ऑप्शनों की खोज बढ़ रही है। ईएलएसएस या इक्विटी-लिंक्ड सेविंग्स स्कीम एक टैक्स सेविंग इंस्ट्रूमेंट है जो अच्छे रिटर्न के साथ-साथ टैक्स सेविंग दोनों प्रोवाइड करता है। ऐसा ही एक फंड है कोटक टैक्स सेवर स्कीम। यहां हम आपको इस स्कीम की ही डिटेल देंगे।
कब शुरू किया गया था ये फंड
कोटक टैक्स सेविंग स्कीम कोटक महिंद्रा म्युचुअल फंड्स का एक ईएलएसएस फंड है, जिसे 23 नवंबर 2005 (रेगुलर प्लान) और 1 जनवरी 2013 (डायरेक्ट प्लान) को लॉन्च किया गया था। फंड का इक्विटी में 98.69 फीसदी पैसा लगा हुआ है और बाकी 1.31 फीसदी पैसा कैश और दूसरे रिसीवेबल इंसट्रूमेंट्स में है।
फंड का निवेश उद्देश्य
इस स्कीम का निवेश उद्देश्य इक्विटी और इक्विटी से संबंधित सिक्योरिटीज के एक डायवर्सिफाई पोर्टफोलियो से लंबी अवधि में पैसा बनाना है और समय-समय पर नियमों के अनुसार निवेशकों को आयकर छूट का लाभ उठाने में मदद करना है। इस योजना में निवेश आवंटन की तारीख से धारा 80सी के तहत टैक्स कटौती का लाभ उठाने के लिए 3 साल की जरूरी लॉक-इन अवधि होगी। स्कीम का पोर्टफोलियो आम तौर पर अलग-अलग मार्केट कैपिटल वाली कंपनियों और अलग-अलग सेक्टरों में निवेश करता है।
कोटक टैक्स सेवर स्कीम ही क्यों
फ्लेक्सिबल इंवेस्टमेंट अप्रोच : यह एक फ्लेक्सी कैप अप्रोच फॉलो करती है और मार्केट कैपिटल के मामले में किसी का फेवर नहीं करती।
कॉम्प्रीहेंसिव इंवेस्टमेंट स्ट्रेटेजी : टॉपडाउन थीमेटिक ओवरले के साथ बॉटम-अप स्टॉक चयन पर जोर स्टॉक अवसरों की पहचान करने में मदद करता है।
पर्याप्त डायवर्सिफिकेशन : कई क्षेत्रों और कंपनियों में निवेश को फैलाकर पर्याप्त डायवर्सिफिकेशन के माध्यम से जोखिम को मैनेज किया जाता है।
कितना रहा है रिटर्न
पहले बात करते हैं लम्पसम निवेश पर रिटर्न की डिटेल। इस फंड ने 1 साल में 5.30 फीसदी, 2 वर्ष में 19.12 फीसदी सालाना, 3 वर्ष में 19.38 फीसदी सालाना, 5 वर्ष 13.26 फीसदी सालाना और 10 वर्ष में 15.36 फीसदी सालाना का रिटर्न दिया है। बात करें एसआईपी पर एब्सॉल्यूट रिटर्न की तो इस फंड ने 1 साल में 6.87 फीसदी, 2 वर्ष में 14.19 फीसदी, 3 वर्ष में 36.40 फीसदी, 5 वर्ष 57.93 फीसदी और 10 वर्ष में 138.10 फीसदी का रिटर्न दिया है। बात करें एसआईपी पर सालाना रिटर्न की तो इस फंड ने 1 साल में 12.91 फीसदी, 2 वर्ष में 13.29 फीसदी, 3 वर्ष में 21.20 फीसदी, 5 वर्ष 18.31 फीसदी और 10 वर्ष में 16.53 फीसदी का रिटर्न दिया है।

ये हैं स्कीम के पास टॉप शेयर
टॉप शेयर में होल्डिंग्स की बात करें तो स्कीम ने जिन शेयरों में सबसे अधिक पैसा लगाया है, उनमें आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, लार्सन एंड टुब्रो, आईटीसी, मारुति सुजुकी इंडिया, एसआरएफ और अंबुजा सीमेंट्स शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications