नई दिल्ली, जुलाई 19। जब निवेश पर टैक्स बेनेफिट के क्लेम की बात आती है, तो डेब्ट कैटेगरी के तहत सावधि जमा (एफडी) योजना में निवेश करना हमेशा जोखिम से बचने वाले निवेशकों की पहली पसंद होता है। एफडी न केवल सुरक्षित होती है, बल्कि गारंटीड रिटर्न जनरेट भी करती है। टैक्स सेविंग एफडी पर निवेशकों को धारा 80 सी के तहत टैक्स बेनेफिट का भी आनंद मिलता है। बता दें कि पांच साल की अवधि के लिए बैंक एफडी में किया गया निवेश आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 सी के तहत इनकम टैक्स डिडक्शन के योग्य होता है। यहां हम आपको बताएंगे कि आपको टैक्स सेविंग एफडी में सर्वाधिक ब्याज कहां मिल सकता है।
जानिए जरूरी नियम
एफडी पर 1.5 लाख रुपये तक के टैक्स बेनेफिट का क्लेम करने के लिए, आपको 5 साल की लॉक-इन अवधि के लिए पैसा जमा रखना होगा। यानी आप 5 साल की समाप्ति से पहले निकासी नहीं कर सकते। बैंकों की वर्तमान कम ब्याज दरों के बीच स्मॉल फाइनेंस बैंक अभी भी सर्वाधिक ब्याज दरों की पेशकश कर रहे हैं जो शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों पर प्राइवेट और सरकारी बैंकों की तुलना में अधिक हैं।
स्मॉल फाइनेंस बैंक
इस समय स्मॉल फाइनेंस बैकों में 5 साल की टैक्स सेविंग एफडी पर उज्जीवन फाइनेंस स्मॉल फाइनेंस बैंक में सर्वाधिक ब्याज मिल रहा है। यहां सामान्य नागिरकों को 6.75 फीसदी और वरिष्ठ नागिरकों को 7.25 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। वहीं जन स्मॉल फाइनेंस बैंक में ये दरें 6.5 फीसदी और 7 फीसदी हैं। वहीं इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक में यह दरें 6.25 फीसदी और 6.75 फीसदी, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में 6.25 फीसदी और 6.50 फीसदी और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ये दरें 6 फीसदी और 6.5 फीसदी हैं।
प्राइवेट बैंक
आरबीएल बैंक में टैक्स सेविंग एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.50 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.00 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं डीसीबी बैंक में भी ये दरें इतनी ही हैं। यस बैंक में ये दरें 6.25 फीसदी और 7.00 फीसदी और इंडसइंड बैंक में 6.00 फीसदी और 6.50 फीसदी हैं। इसके अलावा करूर वैश्य बैंक में दोनों तरह की ब्याज दरें 6-6 फीसदी हैं।
सरकारी बैंक
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में इस समय टैक्स सेविंग एफडी पर सामान्य नागरिकों को 5.5 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 6 फीसदी ब्याज दर दी जा रही है। वहीं केनरा बैंक में ये भी दरें 5.50 फीसदी और 6.00 फीसदी हैं। एसबीआई में ये दरें 5.30 फीसदी और 5.80 फीसदी और पंजाब एंड सिंध बैंक में 5.30 फीसदी और 5.80 फीसदी और बैंक ऑफ इंडिया में 5.15 फीसदी और 5.65 फीसदी हैं।
एफडी है सबसे सेफ
एफडी अन्य जोखिम भरे विकल्पों की तुलना में अधिक सुरक्षित हैं, क्योंकि बैंकों में 5 लाख रुपये तक जमा पैसे पर भारतीय रिजर्व बैंक की सहायक कंपनी डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन द्वारा गारंटी दी जाती है। फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरें बाजार के उतार-चढ़ाव से स्थिर और अप्रभावित रहती हैं। हां समय समय पर बैंक एफडी की दरों में जरूर बदलाव करते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications