
Tax saving mutual fund : म्यूचुअल फंड के माध्यम से अगर किसी ने आयकर बचाया होगा, तो इस वक्त वह काफी फायदे में होगा। आयकर बचाने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमों को ईएलएसएस कहा जाता है। इन स्कीम में पैसा लगाने के बाद 3 साल बाद निकाला जा सकता है। अगर ऐसी टैक्स सेविंग म्यूचुअअल फंड स्कीमों का 3 साल का रिटर्न देखा जाए तो एक स्कीम ने जहां पैसा तीन गुना से ज्यादा कर दिया है, वहीं वहीं 2 स्कीमों ने पैसा सीधा सीधा डबल कर दिया है। इसके अलावा अन्य स्कीमों ने पैसा लगभग डबल कर दिया है। अगर आप इनकम टैक्स बचाने वाली अच्छी स्कीमों के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां पर टॉप 10 ईएलएसएस के बारे में यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
पहले जानिए पैसा ट्रिपल करने वाली ईएलएसएस योजना
क्वांट टैक्स प्लान म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में हर साल औसतन 43.01 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस फंड ने 1 लाख रु को 3 साल में 3.55 लाख रु बना दिया है।
अब जानिए पैसा डबल करने वाली ईएलएसएस स्कीमें
- बैंक ऑफ इंडिया मिडकैप टैक्स फंड सीरीज-1 म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में हर साल औसतन 25.76 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस फंड ने 1 लाख रु को 3 साल में 2.00 लाख रु बना दिया है।
- आईडीएफसी टैक्स एडवांटेज म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में हर साल औसतन 25.71 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस फंड ने 1 लाख रु को 3 साल में 2.00 लाख रु बना दिया है।
अब जानिए पैसा लगभग डबल करने वाली ईएलएसएस स्कीमें
- पराग पारिख टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में हर साल औसतन 25.49 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस फंड ने 1 लाख रु को 3 साल में 1.98 लाख रु बना दिया है।
- बैंक ऑफ इंडिया टैक्स एडवांटेज म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में हर साल औसतन 25.27 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस फंड ने 1 लाख रु को 3 साल में 1.97 लाख रु बना दिया है।
- एचडीएफसी रिटारमेंट सेविंग म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में हर साल औसतन 25.10 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस फंड ने 1 लाख रु को 3 साल में 1.96 लाख रु बना दिया है।
अब जानिए कुछ और पैसा लगभग डबल करने वाली ईएलएसएस स्कीमें
- केनरा रोबेको इक्विटी टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में हर साल औसतन 22.86 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस फंड ने 1 लाख रु को 3 साल में 1.86 लाख रु बना दिया है।
- पीजीआईएम इंडिया ईएलएसएस टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में हर साल औसतन 22.18 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस फंड ने 1 लाख रु को 3 साल में 1.82 लाख रु बना दिया है।
- मिराए एसेट टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में हर साल औसतन 21.45 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस फंड ने 1 लाख रु को 3 साल में 1.79 लाख रु बना दिया है।
- कोटक टैक्स सेवर म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 3 साल में हर साल औसतन 20.84 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस फंड ने 1 लाख रु को 3 साल में 1.76 लाख रु बना दिया है।
नोट : यहां पर रिटर्न की गणना 13 दिसंबर 2022 की एनएवी के आधार पर की जा रही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications