नई दिल्ली, जुलाई 15। कोरोना महामारी के बाद रिजर्व बैंक ने इस साल अब तक रेपो रेट में 90 बेसिस प्वाइंट (0.90 फीसदी) की बढ़ोतरी की है। इस साल अप्रैल तक रेपो रेट 4 फीसदी था जो अब 4.9 फीसदी है। भारत के लगभग सभी पब्लिक सेक्टर और प्राइवेट सेक्टर बैंकों ने आरबीआई के इस कदम के बाद फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज बढ़ा दी है। कुछ बैंकों ने टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट पर भी ब्यज दर बढ़ाया है। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक समेत कुछ बैंकों ने टैक्स सेविंग एफडी पर ब्याज दर बढ़ा दी है। बैंकों के अलावा बहुत सारे स्मॉल फाइनेंस बैंक, छोटे-प्राइवेट सेक्टर के बैंक और विदेशी बैंकों ने टैक्स सेविंग एफडी पर ब्याज 7.4 प्रतिशत तक कर दिया है।
टैक्स सेविंग एफडी के क्या हैं फायदे
टैक्स सेविंग एफडी की खास बात यह होती है कि आप इनकम टैक्स के धारा 80C के तहत 1.5 लाख तक के इन्वेस्ट पर टैक्स में छूट पा सकते हैं। लेकिन निवेशकों को केवल टैक्स छूट के लिए ही फिक्स्ड डिपॉजिट में इन्वेस्ट नहीं करना चाहिए, आप अपने सेविंग और निवेश प्लान के साथ ही इसमें पैसा लगाए। टैक्स सेविंग एफडी का आइकन पीरियड 5 साल का होता है। टैक्स सेविंग एफडी से आप तब पैसा नहीं निकाल पाएंगे जब तक एफडी की राशि पूरी ना हो जाए।
7.4 प्रतिशत तक मिल रहा है ब्याज
टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.4 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है। जितने भी स्माल फाइनेंस बैंक एफडी प्लान ऑफर कर रहें उसमें उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की ब्याज दर टैक्स सेविंग एफडी पर सबसे ज्यादा है।
ड्यूश बैंक
ड्यूश बैंक टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7 फीसदी ब्याज दर दे रहा है। विदेशी बैंकों में ड्यूश बैंक टैक्स सेविंग एफडी पर सबसे बेहतर ब्याज दे रहा है। अगर आप इस बैंक के टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट में 1.5 लाख रुपये जमा करते हैं तो 5 साल में यह 2.12 लाख रुपये हो जाएंगे।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक -
यह बैंक टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.9 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। बात अगर सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक की करें तो यह बैंक टैक्स सेविंग एफडी पर 6.75 फीसदी ब्याज दर दे रहा है। स्मॉल फाइनेंस बैंकों में डीसीबी बैंक टैक्स सेविंग एफडी पर 6.6 प्रतिशत ब्याज दे रहा हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications